एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | आतिशी ने राजधानी में बिजली कटौती का दावा करते हुए कहा, वे दिल्ली को उप्र बना देंगे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. निवर्तमान मुख्यमंत्री आतिशी ने बृहस्पतिवार को कहा कि आम आदमी पार्टी (आप) की राजधानी पर पकड़ खत्म होने के तीन दिनों के भीतर दिल्ली में बिजली कटौती की समस्या शुरू हो गई है।

देश की खबरें | आतिशी ने राजधानी में बिजली कटौती का दावा करते हुए कहा, वे दिल्ली को उप्र बना देंगे

नयी दिल्ली, 13 फरवरी निवर्तमान मुख्यमंत्री आतिशी ने बृहस्पतिवार को कहा कि आम आदमी पार्टी (आप) की राजधानी पर पकड़ खत्म होने के तीन दिनों के भीतर दिल्ली में बिजली कटौती की समस्या शुरू हो गई है।

आप की वरिष्ठ नेता ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) दिल्ली को उत्तर प्रदेश बनाना चाहती है, जो घंटों बिजली कटौती के लिए जाना जाता है।

भाजपा की ओर से तत्काल कोई प्रतिक्रिया नहीं मिल पाई है। एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए आतिशी ने दावा किया कि दिल्ली में आप के सत्ता से बाहर होने के तीन दिनों के भीतर ही शहर के विभिन्न इलाकों से 40 से अधिक बार बिजली कटौती की खबरें आईं और लोगों ने अब इनवर्टर खरीदना शुरू कर दिया है।

उन्होंने आरोप लगाया, ‘‘आप सरकार के तहत बिजली क्षेत्र पर लगातार निगरानी रखी जाती थी, जो अब भाजपा के सत्ता में आने के तीन दिन के भीतर ही ध्वस्त हो गई है।’’

उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा को शासन करना नहीं आता और वह उत्तर प्रदेश की तरह दिल्ली में भी लंबे समय तक बिजली कटौती की स्थिति पैदा कर देगी।

भाजपा ने पांच फरवरी को हुए दिल्ली विधानसभा चुनाव में आप को हराया और उनसे सत्ता छीन ली।

भाजपा ने 70 विधानसभा सीट में से 48 सीट पर जीत दर्ज कर 26 साल बाद दिल्ली की सत्ता में वापसी की, लेकिन पार्टी ने अब तक सरकार का गठन नहीं किया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 13, 2025 04:48 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).