एजेंसी न्यूज

Madhya Pradesh: सिगरेट पीने से मना करने पर पेट्रोल पंप के कर्मचारी की हत्या

मध्य प्रदेश के देवास जिले में दिवाली की रात सिगरेट पीने से मना करने पर नाराज पांच युवकों ने एक पेट्रोल पंप के कर्मचारी की कथित रूप से हत्या कर दी. पुलिस ने यह जानकारी दी.

Madhya Pradesh: सिगरेट पीने से मना करने पर पेट्रोल पंप के कर्मचारी की हत्या
प्रतीकात्मक तस्वीर (फोटो क्रेडिट- pixabay)

देवास (मप्र), 25 अक्टूबर : मध्य प्रदेश के देवास जिले में दिवाली की रात सिगरेट पीने से मना करने पर नाराज पांच युवकों ने एक पेट्रोल पंप के कर्मचारी की कथित रूप से हत्या कर दी. पुलिस ने यह जानकारी दी. पुलिस के अनुसार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और प्रशासन ने उनके आवास को अनधिकृत निर्माण बताते हुए उसे ध्वस्त करने की कार्रवाई शुरू की है.

पुलिस के एक अधिकारी ने मंगलवार की रात बताया कि भोपाल रोड पर जेतपुरा के समी सूर्यांश सेल्स पेट्रोल पंप पर चाकू घोंपकर हत्या करने की वारदात हुई. पुलिस के अनुसार पांच युवक अपनी कार की टंकी भराने के लिए पेट्रोल पंप पर पहुंचे थे और उनमें से एक ने सिगरेट जला ली, इस पर राहुल सिंह नामक एक कर्मचारी ने उसे ऐसा नहीं करने के लिए टोका. यह भी पढ़ें : Bombay HC की पति के हक में अहम टिपण्णी, कहा- बिना सबूत शख्स को शराबी और व्यभिचारी कहना क्रूरता

अधिकारी के मुताबिक इस बात से पांचों नाराज हो गये और वे राहुल से झगड़ा करने लगे. उनके अनुसार, इस बीच एक अन्य कर्मचारी जोहन सिंह राजपूत ने हस्तक्षेप किया, तब पांचों ने दोनों कर्मचारियों पर चाकू से वार कर दिया. अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मंजीत सिंह चावला ने बताया कि घायल जोहन की एक अस्पताल में मौत हो गयी, जबकि राहुल को इलाज के लिए इंदौर ले जाया गया. चावला ने बताया कि आरोपियों--समीर, फैजान, फिरोज, जफर और इरशाद को गिरफ्तार कर लिया गया है.

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 26, 2022 01:02 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).