देश की खबरें | मप्र : रीवा में विवादास्पद ऑनलाइन पोस्ट के लिए एमबीए छात्रा पर मामला दर्ज

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मध्य प्रदेश के रीवा जिले में एमबीए की एक छात्रा के खिलाफ पुलिस ने कथित आपत्तिजनक सामग्री वाला एक वीडियो ऑनलाइन पोस्ट करने पर मामला दर्ज किया है। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

रीवा, 28 जनवरी मध्य प्रदेश के रीवा जिले में एमबीए की एक छात्रा के खिलाफ पुलिस ने कथित आपत्तिजनक सामग्री वाला एक वीडियो ऑनलाइन पोस्ट करने पर मामला दर्ज किया है। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के नगर सचिव हर्ष साहू ने पुलिस में दर्ज अपनी शिकायत में आरोप लगाया है कि, रीवा के अवधेश प्रताप सिंह विश्वविद्यालय की छात्रा ने एक राजनीतिक नेता के विवादित बयान वाली रील सोशल मीडिया पर साझा की थी।

पुलिस अधीक्षक विवेक सिंह ने बताया कि छात्र संगठन के प्रतिनिधि द्वारा विवादित पोस्ट के बारे में शिकायत किए जाने के बाद एमबीए की छात्रा के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

उन्होंने बताया कि छात्रा के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 353(1) (ऐसी झूठी सूचना या अफवाह बनाना, साझा करना या फैलाना जिससे लोगों को गलतफहमी हो सकती है), 353(2) (समुदायों के बीच दुश्मनी पैदा करने वाली झूठी कहानी बनाना, प्रकाशित करना या प्रसारित करना) और 196 (धर्म, जाति के आधार पर विभिन्न समूहों के बीच वैमनस्य को बढ़ावा देना) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

अधिकारी ने कहा कि जांच के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

बाद में छात्रा ने एक और वीडियो पोस्ट कर कथित विवादास्पद रील के लिए माफी मांगी और इसे फिर कभी साझा नहीं करने का वादा किया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now