भोपाल, 10 मार्च मध्यप्रदेश विधानसभा ने भारतीय क्रिकेट टीम को आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी-2025 के फाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ जीत के लिए सोमवार को बधाई दी।
भारत ने रविवार को दुबई में आयोजित अंतिम मुकाबले में न्यूजीलैंड को चार विकेट से हराकर चैंपियंस ट्रॉफी जीत ली।
सोमवार को राज्यपाल मंगूभाई पटेल के बजट सत्र के पहले दिन मध्यप्रदेश विधानसभा में उनके संबोधन के बाद धन्यवाद प्रस्ताव पेश किए जाने के उपरांत, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ सदस्य कैलाश विजयवर्गीय ने भारतीय टीम को उसके उल्लेखनीय प्रदर्शन के लिए बधाई दी।
उन्होंने कहा कि चैंपियंस ट्रॉफी के अंतिम मुकाबले में देश की जीत में सभी भारतीय खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया।
विपक्ष के नेता उमंग सिंघार ने उनका समर्थन करते हुए कहा कि भारतीय क्रिकेट टीम ने ट्रॉफी जीतकर देश को गौरवान्वित किया है।
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने भी टीम को बधाई देते हुए कहा कि टीम ने तीसरी बार ट्रॉफी जीती है जो काबिले तारीफ है।
उन्होंने बेहतरीन टीम भावना का प्रदर्शन करने के लिए खिलाड़ियों की प्रशंसा की।
विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र तोमर ने भी टीम के प्रदर्शन की सराहना की। इसके बाद सरकार और विपक्ष ने मिलकर टीम को शानदार प्रदर्शन के लिए बधाई दी।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY