मध्य प्रदेश में फूटा कोरोना का बम, एक दिन में सर्वाधिक 104 लोगों की मौत, 12918 नए केस
मध्य प्रदेश में शनिवार को कोविड-19 संक्रमण से 104 लोगों की मौत हो गई तथा 12918 नए मरीजों में इस संक्रमण की पुष्टि हुई। इस महामारी से प्रदेश में मरने वालों का यह एक दिन का अब तक का सबसे बड़ा आंकड़ा है।
भोपाल: मध्य प्रदेश में शनिवार को कोविड-19 (COVID-19) संक्रमण से 104 लोगों की मौत हो गई तथा 12918 नए मरीजों में इस संक्रमण की पुष्टि हुई. इस महामारी से प्रदेश में मरने वालों का यह एक दिन का अब तक का सबसे बड़ा आंकड़ा है. मध्य प्रदेश स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने बताया, ‘‘शनिवार को प्रदेश में 104 लोगों की मौत हुई है.इसी के साथ इस वायरस से राज्य में अब तक मरने वालों की संख्या बढ़कर 5041 हो गई है.
इससे पहले मध्य प्रदेश में 19 अप्रैल को कोविड-19 संक्रमण से सर्वाधिक 79 लोगों की मौत हुई थी. उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश में शनिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 12918 नए मामले सामने आए और इसके साथ ही प्रदेश में इस वायरस से अब तक संक्रमित पाए गए लोगों की कुल संख्या 4,85,703 तक पहुंच गयी. यह भी पढ़े: Coronavirus Vaccine Update: मध्यप्रदेश में कोरोना वायरस टीका के परीक्षण में शामिल होने के नौ दिन बाद व्यक्ति की मौत
उन्होंने कहा कि प्रदेश में शनिवार को कोविड-19 के 1813 नये मामले इंदौर में आये, जबकि भोपाल में 1776, ग्वालियर में 1152 एवं जबलपुर में 833 नये मामले आये. अधिकारी ने बताया कि प्रदेश में कुल 4,85,703 संक्रमितों में से अब तक 3,91,299 मरीज स्वस्थ होकर घर चले गये हैं और 89,363 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है. उन्होंने कहा कि शनिवार को 11091 रोगियों को ठीक होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई.
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 24, 2021 11:10 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

