देश की खबरें | ई-स्कूटर खरीदने के लिए श्रमिकों को 40 हजार रुपये की सहायता प्रदान करेगी मप्र सरकार:मुख्यमंत्री

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने रविवार को कहा कि राज्य सरकार इलेक्ट्रिक स्कूटर खरीदने के लिए मजदूरों को 40,000 रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान करेगी।

ग्वालियर (मध्य प्रदेश), 10 मार्च मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने रविवार को कहा कि राज्य सरकार इलेक्ट्रिक स्कूटर खरीदने के लिए मजदूरों को 40,000 रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान करेगी।

मुख्यमंत्री ने ग्वालियर में हवाई अड्डा टर्मिनल के उद्घाटन से पहले यह घोषणा की

उन्होंने कहा, “हमने मजदूरों की मृत्यु या दिव्यांगता के मामले में वित्तीय सहायता राशि मौजूदा एक लाख रुपये से बढ़ाकर चार लाख रुपये कर दी है।”

उन्होंने कहा कि श्रमिकों को ई-स्कूटर खरीदने के लिए 40,000 रुपये की सहायता प्रदान की जाएगी।

उन्होंने विभिन्न श्रेणियों के श्रमिकों के वेतन में बढ़ोतरी की भी घोषणा की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि अकुशल श्रमिकों की मासिक मजदूरी बढ़ाकर 11,450 रुपये, अर्ध-कुशल की 12,446 रुपये और खेतिहर मजदूरों की 9,160 रुपये की जा रही है।

इससे पहले, यादव ने केंद्रीय नागर विमानन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और अन्य नेताओं के साथ, सत्तारूढ़ भाजपा के संस्थापकों में शामिल विजयाराजे सिंधिया की प्रतिमा का अनावरण किया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs New Zealand 4th T20I Match Preview: ऑकलैंड के ईडन पार्क में आज खेला जाएगा भारत बनाम न्यूजीलैंड के बीच चौथा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानें हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट, मिनी बैटल समेत सारे डिटेल्स

India vs New Zealand, 4th T20I Eden Park Pitch Report: ईडन पार्क में आज भारतीय बल्लेबाजों की आएगी आंधी या न्यूजीलैंड के गेंदबाज चखेंगे जीत का स्वाद? रोमांचक मुकाबले से पहले जानें पिट रिपोर्ट

India vs New Zealand, 4th T20I Match Winner Prediction: चौथे टी20 में न्यूजीलैंड का सूपड़ा साफ कर 4-0 की बढ़त बनाएगी टीम इंडिया या कीवी टीम खोलेगी जीत का खाता? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

India vs New Zealand, 4th T20I Auckland Weather Update: ऑकलैंड में बारिश बनेगी विलेन या फैंस उठाएंगे पूरे मुकाबले का लुत्फ? चौथे टी20 से पहले जानें मौसम और पिच का हाल