देश की खबरें | मध्य प्रदेश: कांग्रेस विधायक दल की बैठक हुयी, उपचुनाव में भाजपा को घेरने के लिए बनी रणनीति

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने रविवार रात यहां कांग्रेस विधायक दल की बैठक कर प्रदेश की 26 विधानसभा सीटों पर होने वाले आगामी उपचुनाव में जनहितैषी मुद्दों को उठाकर सत्तारूढ़ भाजपा को घेरने की रणनीति बनाई।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

भोपाल, 19 जुलाई मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने रविवार रात यहां कांग्रेस विधायक दल की बैठक कर प्रदेश की 26 विधानसभा सीटों पर होने वाले आगामी उपचुनाव में जनहितैषी मुद्दों को उठाकर सत्तारूढ़ भाजपा को घेरने की रणनीति बनाई।

यह बैठक कांग्रेस के 24वें विधायक के पार्टी छोड़ भाजपा में शामिल होने के दो दिन बाद हुई है। मार्च में कांग्रेस के 22 विधायक बगावत कर भाजपा में शामिल हो गए थे, जिससे कमलनाथ के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार गिर गई थी और 23 मार्च को प्रदेश में शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में भाजपा सरकार बनी।

यह भी पढ़े | महाराष्ट्र के सतारा में भूकंप के झटके, तीव्रता 3.5 मापी गई: 19 जुलाई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

कांग्रेस सूत्रों ने बताया कि कमलनाथ ने पिछले छह दिनों में दो विधायकों सुमित्रा देवी कास्डेकर और प्रद्युम्न सिंह लोधी के विधानसभा की सदस्यता एवं पार्टी से इस्तीफे देने के बाद भाजपा में शामिल होने को लेकर इस बैठक में चर्चा की।

यह बैठक ऐसे समय हुई है जब राजनीतिक हलकों में अटकलें लगाई जा रही हैं कि मध्य प्रदेश में कांग्रेस के कुछ और विधायक पार्टी छोड़ भाजपा में शामिल हो सकते हैं।

यह भी पढ़े | कर्नाटक: स्निफर डॉग ने 12 किलोमीटर दौड़कर हत्यारोपी को दबोचने में मदद की.

बैठक में मौजूद एक विधायक ने नाम न बताने की शर्त पर कहा कि इस बैठक में कांग्रेस विधायक दल ने प्रदेश में सत्तारूढ़ भाजपा के खिलाफ आक्रामक रवैया अपनाने का फैसला किया है। इसके अलावा, यह भी निर्णय लिया गया है कि उन भाजपा नेताओं को बेनकाब किया जाए जो विधायकों को कांग्रेस छोड़ने के लिए लुभा रहे हैं।

मध्य प्रदेश के पूर्व मंत्री तरुण भनोत ने कहा, ‘‘हम 26 विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव में भाजपा के खिलाफ पूरी ताकत से लडेंगे। हमारी पार्टी इस उपचुनाव में भाजपा को घेरने के लिए किसानों के साथ-साथ जनहितैषी मुद्दों को उठाएगी।’’

इन 26 सीटों में से 24 सीटें कांग्रेस विधायकों के इस्तीफे से खाली हुई हैं, जबकि दो सीटें भाजपा एवं कांग्रेस के एक-एक विधायक के निधन से रिक्त हुई हैं।

उन्होंने कहा कि जब से मध्य प्रदेश में भाजपा की सरकार आई है, तब से पूरे प्रदेश में अराजकता फैल गई है।

एक अन्य विधायक ने कहा कि इस बैठक में पूर्व मंत्री लखन घनघोरिया सहित पार्टी के चार-पांच विधायक मौजूद नहीं थे।

उन्होंने कहा, ‘‘वे अपरिहार्य कारणों या बीमारी के कारण बैठक में नहीं आये।’’

प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता भूपेंद्र गुप्ता ने कहा, ‘‘यह बैठक आगामी उपचुनाव को लेकर बुलाई गई थी। कांग्रेस विधायक अपने स्वार्थ के लिए भाजपा में शामिल हुए हैं। इससे कांग्रेस पर कोई फर्क नहीं पडेगा। हम आगामी उपचुनाव में जीत दर्ज करेंगे और सत्ता में वापसी करेंगे।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Weather Update: जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मुंबई के मौसम का हाल

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया 76 रनों से दी करारी शिकस्त, मार्को जानसन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें IND बनाम SA मैच का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs West Indies T20 World Cup Stats: टी20 वर्ल्ड कप में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया के सामने रखा 188 रनों का लक्ष्य, डेविड मिलर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\