देश की खबरें | मोदी के जन्मदिन पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री ने राज्यव्यापी पोषण महोत्सव का शुभारंभ किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर बृहस्पतिवार को प्रदेश के 97,000 से अधिक आंगनवाड़ी केन्द्रों में आठ लाख बच्चों को दूध वितरण आरंभ कर राज्यव्यापी पोषण महोत्सव का शुभारंभ किया।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

भोपाल, 17 सितंबर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर बृहस्पतिवार को प्रदेश के 97,000 से अधिक आंगनवाड़ी केन्द्रों में आठ लाख बच्चों को दूध वितरण आरंभ कर राज्यव्यापी पोषण महोत्सव का शुभारंभ किया।

इसके अलावा, चौहान ने लाड़ली लक्ष्मी योजना की 3,56,443 बालिकाओं को 75.55 करोड़ रुपये की राशि सिंगल क्लिक से उनके खाते में अंतरित की।

यह भी पढ़े | NDA में कृषि संबंधी बिल पर फूट, हरसिमरत कौर बादल ने अपने पद से दिया इस्तीफा.

मुख्यमंत्री ने सुपोषित प्रदेश के निर्माण के लिये राज्य स्तरीय पोषण प्रबंधन रणनीति जारी करते हुए प्रदेशवासियों को पोषण संकल्प दिलाया और 601 नवीन आंगनवाड़ी भवनों का लोकार्पण भी किया।

मध्य प्रदेश जनसंपर्क विभाग के एक अधिकारी ने बताया, ‘‘मुख्यमंत्री ने कहा कि केवल प्रदेश ही नहीं पूरे देश के लिये आनंद और प्रसन्नता का अवसर है कि लोकप्रिय जननायक और देशवासियों की आशा के केन्द्र हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आज जन्मदिवस है।’’

यह भी पढ़े | हरियाणा के रेवाड़ी से STF ने पकड़ा पाकिस्‍तानी जासूस को किया अरेस्ट, हनी ट्रैप में फंसकर देता था जानकारी.

उन्होंने प्रदेश की आठ करोड़ जनता की ओर से प्रधानमंत्री को जन्मदिन की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि उन्होंने निर्धन, निराश्रित, कमजोर की सेवा को अपना संकल्प बनाया है, वह ‘‘भारत के लिये भगवान का वरदान हैं।’’

चौहान ने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री गौरवशाली, शक्तिशाली और वैभवशाली भारत के निर्माता हैं। उन्होंने जो भी कार्य किया वह पूरी तन्मयता और दूरदृष्टि के साथ किया। देश की सीमाओं की रक्षा हो, आत्मनिर्भर भारत के निर्माण की संकल्पना हो या गरीबों के कल्याण और विकास के लिये चलायी जाने वाली योजनाएँ, मोदी की दक्ष नेतृत्व क्षमता हर गतिविधि में परिलक्षित होती है।’’

मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘आज गरीब कल्याण सप्ताह का शुभारंभ राज्यव्यापी पोषण महोत्सव से किया गया। पोषण महोत्सव 97,000 से अधिक आंगनवाड़ी केन्द्रों पर एक साथ मनाया गया। प्रदेश की 23,922 ग्राम पंचायत मुख्यालयों, 378 नगरीय निकायों के 6,000 से अधिक वार्डों, 313 जनपद पंचायतों और जिला मुख्यालयों पर कार्यक्रम आयोजित किए गए।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Andhra Pradesh News: आंध्र प्रदेश में बड़ा हादसा, काकीनाडा जिले में पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट, 10 से अधिक की मौत और कई घायल; VIDEO

West Indies Women vs Sri Lanka Women, 1st T20I Match Preview: आज वेस्टइंडीज महिला बनाम श्रीलंका महिला के बीच खेला जाएगा पहला टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, मिनी बैटल, स्क्वाड समेत सभी डिटेल्स

Israel-Iran War: ईरान में बड़े सैन्य अभियानों के बीच एयर इंडिया ने मध्य पूर्व की सभी उड़ानें रद्द की, यात्रियों की मदद के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी

Australia Women vs India Women, 3rd ODI 2026 Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच तीसरा वनडे? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

\