देश की खबरें | मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री चौहान ने किया द्विअर्थी ट्वीट, कांग्रेस ने की चुनाव आयोग से शिकायत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मध्यप्रदेश, बिहार और कर्नाटक सहित देश में कई जगहों पर होने वाले चुनाव के मद्देनज़र शनिवार को हिन्दी में कथित ‘द्विअर्थी’ ट्वीट करते हुए लिखा कि कोरोना वायरस के दिशा निर्देशों का पालन करते हुए ‘हाथ’ को पूरी तरह ‘सेनिटाइज’ कर साफ कर देना है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

भोपाल, 26 सितंबर मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मध्यप्रदेश, बिहार और कर्नाटक सहित देश में कई जगहों पर होने वाले चुनाव के मद्देनज़र शनिवार को हिन्दी में कथित ‘द्विअर्थी’ ट्वीट करते हुए लिखा कि कोरोना वायरस के दिशा निर्देशों का पालन करते हुए ‘हाथ’ को पूरी तरह ‘सेनिटाइज’ कर साफ कर देना है।

चौहान के इस ट्वीट के खिलाफ विपक्षी दल कांग्रेस ने चुनाव आयोग में शिकायत दर्ज कराई है। मालूम हो कि कांग्रेस का चुनाव चिह्न हाथ का पंजा है।

यह भी पढ़े | छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में करंट लगने से Elephant की मौत, ग्रामीणों से पूछताछ जारी.

चौहान ने शनिवार को दो अर्थो वाला ट्वीट किया, ‘‘मेरे प्रिय दोस्तों! मध्यप्रदेश, बिहार, कर्नाटक सहित देश भर में कई जगह चुनाव होने वाले है। हमें कोरोना काल को देखते हुए चुनाव आयोग के दिशा निर्देशों का पूरा ध्यान रखना है। ‘हाथ’ पूरी तरह ‘सेनिटाइज’ कर ‘साफ’ कर देना है।’’

चौहान के ट्वीट पर नाराज़गी जताते हुए कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता जेपी धनोपिया ने ट्वीट के अंतिम वाक्य पर अपनी शिकायत चुनाव आयोग के मध्यप्रदेश कार्यालय में की है।

यह भी पढ़े | IPL Match 2020: हैदराबाद ने कोलकाता को दिया 143 रन का लक्ष्य: 26 सितंबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

उन्होंने चुनाव आयोग में यह भी शिकायत की कि मुख्यमंत्री द्वारा अपने ट्वीट में गलत तरीके से चुनाव आयोग के नाम का इस्तेमाल किया है।

धनोपिया ने कहा कि चुनाव आयोग को चौहान के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज करना चाहिये।

मालूम हो मध्यप्रदेश में 28 विधानसभा सीटों पर उप चुनाव होने हैं। हालांकि, चुनाव आयोग ने उप चुनाव का कार्यक्रम फिलहाल घोषित नहीं किया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Stats And Preview: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस मुकाबले के बीच आज होगा रोमांचक मुकाबला, आज के मैच में बन सकते हैं ये अनोखे रिकॉर्ड

VIDEO: राघव चड्ढा समेत अन्य 7 सांसदों की बगावत के बाद AAP में हड़कंप, संजय सिंह ने BJP के ‘मिशन लोटस’ का बताया हिस्सा, PM मोदी-शाह पर भी साधा निशाना

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Winner Prediction: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

Raghav Chadha Resigns: केजरीवाल को बड़ा झटका, राघव चड्ढा ने AAP से दिया इस्तीफा, दो-तिहाई राज्यसभा सांसदों के साथ BJP में शामिल होने का ऐलान; VIDEO