एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | मध्य प्रदेश : बारातियों को ले जा रही बस पेड़ से टकरायी; तीन लोगों की मौत, 50 घायल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जिले में बृहस्पतिवार को बारातियों को लेकर जा रही एक बस के पेड़ से टकरा जाने से तीन लोगों की मौत हो गयी जबकि 50 अन्य घायल हो गये।

देश की खबरें | मध्य प्रदेश : बारातियों को ले जा रही बस पेड़ से टकरायी; तीन लोगों की मौत, 50 घायल

सिंगरौली (मध्य प्रदेश), 23 फरवरी जिले में बृहस्पतिवार को बारातियों को लेकर जा रही एक बस के पेड़ से टकरा जाने से तीन लोगों की मौत हो गयी जबकि 50 अन्य घायल हो गये।

माड़ा थाना के पुलिस निरीक्षक कपूर त्रिपाठी ने बताया कि घायलों में से 11 लोगों को गंभीर चोटें आयी हैं।

उन्होंने कहा कि प्रारंभिक जांच में पता चला है कि अचानक सामने आयी बाइक को बचाने के प्रयास में बस चालक ने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया।

उन्होंने बताया कि जिला मुख्यालय से करीब 60 किलोमीटर दूर धारी गांव में दुल्हन को लेकर लौट रही बस सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई।

अधिकारी ने कहा कि तीन मृतकों की पहचान माणिक केस बयार (45), उमर केस बिंद (35) और भाई लाल बयार (50) के रूप में हुई है। तीनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी।

उन्होंने बताया कि घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 23, 2023 04:38 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).