एजेंसी न्यूज

Madhya Pradesh: आठ साल की लापता बच्ची का शव झील में मिला, दुष्कर्म की आशंका

मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले में एक गांव से लापता हुई आठ वर्षीय लड़की का शव एक झील में पाया गया। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी और लड़की से बलात्कार किये जाने का संदेह जताया।

Madhya Pradesh: आठ साल की लापता बच्ची का शव झील में मिला, दुष्कर्म की आशंका
(Photo : X)

जबलपुर, 27 मार्च : मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले में एक गांव से लापता हुई आठ वर्षीय लड़की का शव एक झील में पाया गया. पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी और लड़की से बलात्कार किये जाने का संदेह जताया. एक अधिकारी ने बताया कि लड़की का शव मंगलवार रात को पनागर पुलिस थाना क्षेत्र में स्थित एक झील में पाया गया.

उन्होंने बताया कि लड़की की मौत से आक्रोशित ग्रामीणों को संदेह हुआ कि किसी शराबी व्यक्ति ने यह अपराध किया है, जिसके बाद ग्रामीणों ने झील के पास स्थित एक शराब की दुकान में आग लगा दी. यह भी पढ़ें : Jharkhand Gang Rape: झारखंड में लड़की से सामूहिक दुष्कर्म, तीन गिरफ्तार

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) सोनाली दुबे ने ‘पीटीआई-’ को बताया कि पुलिस को बलात्कार का मामला होने का संदेह है.

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 28, 2024 10:14 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).