एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | मध्यप्रदेश : एक दिन में कोविड-19 के सर्वाधिक 11,045 मामले आए, 60 लोगों की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मध्य प्रदेश में शुक्रवार को कोविड-19 संक्रमण से 60 और लोगों की मौत हो गई तथा 11,045 नए मरीजों में इस संक्रमण की पुष्टि हुई।

देश की खबरें | मध्यप्रदेश : एक दिन में कोविड-19 के सर्वाधिक 11,045 मामले आए, 60 लोगों की मौत

भोपाल, 16 अप्रैल मध्य प्रदेश में शुक्रवार को कोविड-19 संक्रमण से 60 और लोगों की मौत हो गई तथा 11,045 नए मरीजों में इस संक्रमण की पुष्टि हुई।

राज्य में एक दिन में नए रोगियों एवं इससे मरने वालों का यह अब तक का सबसे बड़ा आंकड़ा है।

मध्य प्रदेश स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने बताया, ‘‘शुक्रवार को प्रदेश में 60 लोगों की मौत हुई है। इसी के साथ इस वायरस से राज्य में अब तक मरने वालों की संख्या बढ़कर 4,425 हो गई है।’’

उन्होंने बताया कि पिछले 24 घंटे के दौरान राज्य में 11,045 नए मरीजों में कोविड-19 संक्रमण की पुष्टि हुई है और इसके साथ ही प्रदेश में इस वायरस से अब तक संक्रमित पाए गए लोगों की कुल संख्या 3,84,563 तक पहुंच गयी।

प्रदेश में किसी एक दिन का यह कोविड-19 के नए मरीजों एवं इससे मरने वालों का अब तक का सबसे बड़ा आंकड़ा है। इससे पहले 15 अप्रैल को 10,166 नए मामले सामने आए थे और 14 अप्रैल को ही 53 व्यक्तियों की मौत इस महामारी से हुई थी।

अधिकारी ने बताया कि पिछले 24 घंटों के दौरान 7496 मरीज ठीक भी हुए हैं। प्रदेश में शुक्रवार को कोविड-19 के 59,183 मरीज उपचाराधीन हैं।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में शुक्रवार को कोविड-19 के 1679 नये मामले इंदौर में आये, जबकि भोपाल में 1681, ग्वालियर में 692, जबलपुर में 724, उज्जैन में 275 एवं सागर में 278 नये मामले आये।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 16, 2021 10:31 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).