देश की खबरें | ‘दिल’ के 30 साल पूरे होने पर माधुरी ने साझा की फिल्म से जुड़ी यादें

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. अभिनेत्री माधुरी दीक्षित ने अपनी सुपरहिट फिल्म “दिल” के तीस साल पूरे होने पर सोमवार को इससे जुड़ी यादें साझा कीं और कहा कि जब वह आमिर खान के साथ मिलकर फिल्म के सेट पर शरारत करती थीं तो निर्देशक इंद्र कुमार उन दोनों को डांटते थे।

मुंबई, 22 जून अभिनेत्री माधुरी दीक्षित ने अपनी सुपरहिट फिल्म “दिल” के तीस साल पूरे होने पर सोमवार को इससे जुड़ी यादें साझा कीं और कहा कि जब वह आमिर खान के साथ मिलकर फिल्म के सेट पर शरारत करती थीं तो निर्देशक इंद्र कुमार उन दोनों को डांटते थे।

रोमांटिक ड्रामे से भरपूर ‘दिल’ माधुरी और आमिर की एक साथ की गई पहली फिल्म थी।

यह भी पढ़े | पंजाब सरकार के पूर्व मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू की तलाश में बिहार पुलिस, बेल बॉन्ड पर हस्ताक्षर के लिए अमृतसर उनके घर के बाहर डाला डेरा.

इस फिल्म में अपने पिता से विद्रोह करने वाली मधु का किरदार निभाने के लिए माधुरी को फिल्मफेयर पुरस्कार भी मिला था।

इंस्टाग्राम पर ट्रॉफी का चित्र साझा करते हुए माधुरी ने लिखा, “दिल को 30 साल हो गए। आमिर खान के साथ काम करना कितना मजेदार था! मुझे याद है फिल्म के सेट पर शरारत करने के लिए इंद्र कुमार हमें कितना डांटते थे। टीम के कठोर परिश्रम और आपके प्यार के लिए धन्यवाद। फिल्म ने अच्छा प्रदर्शन किया था और मुझे पहला फिल्मफेयर पुरस्कार मिला था।”

यह भी पढ़े | पाकिस्तान में फंसे 748 भारतीयों की गुरुवार से होगी स्वदेश वापसी, खोला जाएगा वाघा बॉर्डर.

फिल्म में अनुपम खेर, सईद जाफरी और देवेन वर्मा ने भी काम किया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\