जरुरी जानकारी | एकमुश्त ऋण पुनर्गठन से कंपनियों का नकदी दबाव कम होगा : क्रिसिल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. कोविड-19 महामारी की वजह से दबाव झेल रही कंपनियों को कॉरपोरेट ऋण के एकमुश्त पुनर्गठन से राहत मिलेगी। एक रिपोर्ट में कहा गया है कि इससे कंपनियों का नकदी या तरलता दबाव कम हो सकेगा।

मुंबई, सात अगस्त कोविड-19 महामारी की वजह से दबाव झेल रही कंपनियों को कॉरपोरेट ऋण के एकमुश्त पुनर्गठन से राहत मिलेगी। एक रिपोर्ट में कहा गया है कि इससे कंपनियों का नकदी या तरलता दबाव कम हो सकेगा।

रिजर्व बैंक ने बृहस्पतिवार को बैंकों को कॉरपोरेट और व्यक्तिगत ऋण के एकबारगी पुनर्गठन की अनुमति दी।

यह भी पढ़े | 7th Pay Commission: शानदार वेतन के साथ होगा अद्भुत करियर! फटाफट यहां से करें अप्लाई.

रेटिंग एजेंसी क्रिसिल रेटिंग्स की एक रिपोर्ट में कहा गया है, ‘‘रिजर्व बैंक द्वारा बैंकों को एकबारगी ऋण पुनर्गठन की अनुमति दिए जाने से कोविड-19 की वजह से प्रभावित कंपनियों का नकदी दबाव कम हो सकेगा।’’

रिपोर्ट में कहा गया है कि आर्थिक मंदी के बीच मांग कमजोर बनी हुई है। ऐसे में कई कंपनियां इस अवसर का लाभ उठाकर अपने ऋण पुनर्गठन करेंगी और नकदी की बचत करेंगी।

यह भी पढ़े | 7th Pay Commission: कोरोना संकट के बीच यहां मिली कर्मचारियों को बड़ी खुशखबरी, सैलरी के लिए सरकार देगी पैसा.

ऋण पुनर्गठन की सुविधा उन कंपनियों को मिलेगी जो इस महामारी की वजह से दबाव में हैं और उनका ऋण खाता मानक बना हुआ है और एक मार्च, 2020 तक उनका किसी ऋण देने वाले संस्थान से भुगतान चूक या डिफॉल्ट 30 दिन से अधिक नहीं था।

रेटिंग एजेंसी ने कहा कि वह अपनी क्रेडिट रेटिंग में ऋण पुनर्गठन के प्रभाव को भी आधार बनाएगी। उसकी रेटिंग कार्रवाई ऋण पुनर्गठन के समय और शर्तों पर निर्भर करेगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\