खेल की खबरें | लुई सुआरेज को ‘गोल्डन बॉल’ पुरस्कार

लिवरपूल और अजेक्स की तरफ से खेलने के बाद स्पेन में मेसी के साथ खेलने वाले सुआरेज ने ब्राजील की लीग में दूसरे स्थान पर रही ग्रेमियो की तरफ से 17 गोल किए।

ब्राजील की लीग बुधवार को समाप्त हुई जिसमें पालमेरास अपना खिताब बचाने में सफल रहा।

सुआरेज़ ने सत्र के अंतिम दिन रियो डी जनेरियो के माराकाना स्टेडियम में फ्लुमिनेंस के खिलाफ दो गोल किए जिससे उनकी टीम यह मैच 3-2 से जीतने में सफल रही।

ब्राजील की लीग में सर्वाधिक 20 गोल एटलेटिको माइनिरो के फॉरवर्ड पॉलिन्हो ने किये।

एपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)