देश की खबरें | लुफ्थांसा ने दिया प्रस्ताव: खाली विमान भारत आकर यात्रियों को यूरोप लेकर जाएंगे
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. लुफ्थांसा समूह विमानन कंपनी ने एक प्रस्ताव दिया है जिसके तहत कंपनी के खाली विमान भारत आएंगे और यहां से केवल यूरोप जाने वाली उड़ानों से यात्रियों को गंतव्य स्थान पर पहुंचाएंगे।
नयी दिल्ली, नौ जून लुफ्थांसा समूह विमानन कंपनी ने एक प्रस्ताव दिया है जिसके तहत कंपनी के खाली विमान भारत आएंगे और यहां से केवल यूरोप जाने वाली उड़ानों से यात्रियों को गंतव्य स्थान पर पहुंचाएंगे।
वरिष्ठ सरकारी अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
यह भी पढ़े | मुंबई के लिए जारी हुई नई गाइडलाइन, सभी दुकानों व बाजारों को सामान्य समय पर खोलने की मिली इजाजत.
कोरोना वायरस महामारी के कारण भारत में 23 मार्च से ही अंतरराष्ट्रीय यात्री उड़ानों पर प्रतिबंध लागू है।
इसलिए अंतरराष्ट्रीय यात्रा की मांग बढ़ गई है।
विदेश यात्रा की जल्दी खासकर उन प्रवासी भारतीयों को है जिन्हें व्यावसायिक या व्यक्तिगत कारणों से वापस जाना है।
वरिष्ठ सरकारी अधिकारी ने कहा, “लुफ्थांसा समूह ने प्रस्ताव दिया है कि यात्री रहित खाली विमान भारत आएं और यहां से केवल यूरोप जाने वाली उड़ानों में यात्रियों को लेकर जाएं। इस मामले में निर्णय लिया जाना बाकी है।”
पीटीआई- द्वारा संपर्क किए जाने पर लुफ्थांसा से कोई जवाब नहीं मिला है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)