देश की खबरें | जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल ने ‘नीट’ में शानदार प्रदर्शन करने वाले बासित बिलाल से मुलाकात की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने राष्ट्रीय अर्हता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) में शानदार प्रदर्शन करने वाले केंद्रशासित प्रदेश के छात्र बासित बिलाल खान से मंगलवार को राजभवन में मुलाकात की।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

श्रीनगर, 20 अक्टूबर जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने राष्ट्रीय अर्हता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) में शानदार प्रदर्शन करने वाले केंद्रशासित प्रदेश के छात्र बासित बिलाल खान से मंगलवार को राजभवन में मुलाकात की।

सिन्हा ने बासित को उनकी शानदार उपलब्धि पर बधाई दी और कहा कि उन्होंने युवाओं के लिए एक उदाहरण स्थापित किया है।

यह भी पढ़े | PM Narendra Modi to Address Nation Live Streaming: पीएम मोदी आज शाम 6 बजे देश की जनता को करेंगे संबोधित, DD News पर ऐसे देखें लाइव.

उपराज्यपाल ने ‘नीट’ में सफल हुए जम्मू कश्मीर के छात्रों की सराहना की और कहा कि वह क्षेत्र के युवाओं की प्रतिभा शक्ति के बारे में अच्छी तरह जानते हैं तथा सरकार उनकी प्रगति के लिए उचित माहौल उपलब्ध कराने को कटिबद्ध है।

पुलवामा के नारवा निवासी बासित अपने पिता बिलाल अहमद खान और मुख्य शिक्षा अधिकारी, पुलवामा सोनी सोनम के साथ उपराज्यपाल से मुलाकात करने पहुंचे।

यह भी पढ़े | देश को संबोधित करने से पहले PM Modi से राहुल गांधी ने पूछा तीखा सवाल- चीनियों को हमारी धरती से आप कब खदेड़ेंगे?.

उन्होंने ‘नीट’ में 720 में से 695 अंक हासिल किए हैं।

परीक्षा का परिणाम हाल ही में घोषित किया गया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\