जरुरी जानकारी | एलटी फूड्स के पहले तिमाही का शुद्ध लाभ 88.57 प्रतिशत बढ़कर 82.65 करोड़ रुपये

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. बासमती चावल की प्रमुख कंपनी एलटी फूड्स ने बृहस्पतिवार को बताया कि वर्ष 2020-21 की पहली तिमाही में कंपनी का एकीकृत शुद्ध लाभ 88.57 प्रतिशत बढ़कर 82.65 करोड़ रुपये हो गया है। कंपनी ने इस वृद्धि का मुख्य कारण उसकी बिक्री का बढ़ना बताया है।

नयी दिल्ली, 30 जुलाई बासमती चावल की प्रमुख कंपनी एलटी फूड्स ने बृहस्पतिवार को बताया कि वर्ष 2020-21 की पहली तिमाही में कंपनी का एकीकृत शुद्ध लाभ 88.57 प्रतिशत बढ़कर 82.65 करोड़ रुपये हो गया है। कंपनी ने इस वृद्धि का मुख्य कारण उसकी बिक्री का बढ़ना बताया है।

कंपनी ने एक नियामकीय सूचना में बीएसई को बताया कि पिछले वर्ष की समान अवधि में उसे 45.42 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हुआ था।

यह भी पढ़े | 7th Pay Commission: कोरोना काल में सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा मौका, सैलरी- 62 हजार रुपये प्रतिमाह.

चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में कंपनी का एकीकृत शुद्ध लाभ बढ़ने का कारण उसकी सहायक कंपनियों और संयुक्त उद्यमों की आय में हुई भारी वृद्धि है।

वित्तवर्ष 2020-21 की अप्रैल-जून तिमाही में एलटी फूड्स का एकीकृत शुद्ध लाभ बढ़कर 1,220.71 करोड़ रुपये हो गया, जो पिछले साल की समान तिमाही में 985.31 करोड़ रुपये था।

यह भी पढ़े | 7th Pay Commission: कोरोना काल के लिए यहां हुआ बड़ा ऐलान, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगी राहत.

उक्त अवधि में कंपनी का खर्च पहले के 916.62 करोड़ रुपये की तुलना में बढ़कर 1,110.49 करोड़ रुपये हो गया।

एकल आधार पर, चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में कंपनी का शुद्ध लाभ पहले के 21.4 करोड़ रुपये से बढ़कर चालू वित्त वर्ष की प्रथम तिमाही में 26.42 करोड़ रुपये हो गया।

उक्त अवधि में कंपनी की शुद्ध आय पहले के 604.49 करोड़ रुपये से बढ़कर 642.26 करोड़ रुपये हो गई।

एलटी फूड्स की 12 सहायक और संयुक्त उद्यम कंपनियां हैं, जो ब्रांडेड और गैर-ब्रांडेड बासमती चावल की मिलिंग, उनके प्रसंस्करण और विपणन के काम में लगी हुई हैं।

कंपनी के भारत और अंतरराष्ट्रीय बाजार में चावल के खाद्य उत्पादों की विनिर्माण इकाइयां हैं। इसके प्रमुख ब्रांड ‘दावत’ और ‘रॉयल’ हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

VD Satheesan Oath Ceremony: आज केरल के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे वीडी सतीशन, खरगे, राहुल गांधी समेत कई दिग्गज नेता समारोह में होंगे शामिल

Bihar Train Fire Video: बिहार में सासाराम रेलवे स्टेशन पर खड़ी पैसेंजर ट्रेन में लगी भीषण आग, एक बोगी जलकर राख, यात्रियों ने किसी तरह ट्रेन से कूदकर बचाई जान

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड