एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | प्रेमी ने प्रेमिका पर तेजाब फेंका, मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के बीड जिले में युवक ने अपनी प्रेमिका पर तेजाब फेंका और उसे जलाने प्रयास किया। एक पुलिस अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी ।

देश की खबरें | प्रेमी ने प्रेमिका पर तेजाब फेंका, मौत
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

औरंगाबाद, 15 नवंबर महाराष्ट्र के बीड जिले में युवक ने अपनी प्रेमिका पर तेजाब फेंका और उसे जलाने प्रयास किया। एक पुलिस अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी ।

अधिकारी ने बताया कि घटना शनिवार की है । उन्होंने बताया कि हालांकि अभी यह पता नहीं चल पाया है कि हमला क्यों किया गया ।

यह भी पढ़े | मंदिरों में चढ़ाएं गए फुल और मालाएं अब नहीं होंगे बेकार, यूपी सरकार बनाएगी इनसे धूप और सुगंधित इत्र.

पुलिस ने बताया कि महिला प्रदेश के नांदेड़ जिले के शेलगांव की रहने वाली थी । वह पुणे से आरोपी के साथ अपने शहर जा रही थी जिसकी पहचान अविनाश राजुरे (25) के रूप में की गयी है।

बीड जिले के नेकनुर थाने के एक अन्य अधिकारी ने बताया कि यात्रा के दौरान दोनों जिले के यलंब घाट स्थित एक सुनसान स्थान पर रूके जहां आरोपी ने महिला पर तेजाब फेंका और बाद में पेट्रोल डालकर उसे जलाने का प्रयास किया ।

यह भी पढ़े | Bihar: NDA विधायकों की बैठक में फैसला, फिर से CM की कुर्सी संभालेंगे नीतीश कुमार.

पुलिस ने बताया कि इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गया ।

अधिकारी ने बताया कि इसके बाद महिला को अस्पताल ले जाया गया जहां उसकी मौत हो गयी ।

पुलिस ने मरने वाली महिला के उम्र के बारे में नहीं बताया ।

अधिकारियों ने बताया कि भारतीय दंड संहिता की ​संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 15, 2020 03:10 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).