देश की खबरें | कर्नाटक में जल्द ही ‘लव जिहाद’,गोवध पर प्रतिबंध : भाजपा नेता सी टी रवि
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

बेंगलुरु, 20 नवंबर भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव सी टी रवि ने शुक्रवार को कहा कि कर्नाटक में बहुत जल्द ‘लव जिहाद’ और गोवध पर प्रतिबंध एक हकीकत होगा।

कर्नाटक के पूर्व मंत्री और महाराष्ट्र, गोवा और तमिलनाडु में पार्टी मामलों के प्रभारी ने कहा कि आने वाले विधानसभा सत्र में दोनों पर प्रतिबंध लगाने वाला कानून पारित किया जाएगा।

यह भी पढ़े | Maharashtra: टेक्सटाइल मंत्री असलम शेख ने कहा- बीजेपी शासन में CBI बन गई ‘पान की दुकान.

उन्होंने कहा कि सरकार में इस बात को लेकर गंभीर चर्चा हो रही है और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष नलिन कुमार कतील ने भी मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा से इस संदर्भ में कदम उठाने को कहा है।

चिक्कमंगलूरु से विधायक रवि ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, “भाजपा कोर समिति ने लव जिहाद और गोवध पर प्रतिबंध को स्वीकृति दी है। गोवध को प्रतिबंधित किये जाने की मांग अब जोर पकड़ रही है। हम ऐसा करने की मंशा रखते हैं।”

यह भी पढ़े | Gujarat: अहमदाबाद के बाद अब COVID-19 के कारण सूरत, वडोदरा और राजकोट में कल से नाइट कर्फ्यू.

उन्होंने कहा कि कर्नाटक सरकार ने गोवध रोकने के लिये पहले ही एक समिति का गठन किया है। उन्होंने कहा कि समिति की सिफारिश पर कानून जल्द ही पारित किया जाएगा।

रवि ने कहा कि उन्होंने पशुपालन मंत्री प्रभु चव्हाण से बात की है कि ‘कर्नाटक पशु वध निषेध एवं मवेशी संरक्षण विधेयक’ मंत्रिमंडल से पारित कराकर आने वाले विधानसभा सत्र में पेश किया जाए।

उन्होंने कहा कि इसे पिछले विधानसभा सत्र में पारित किया जाना था लेकिन “राजनीतिक वजहों से” यह नहीं हो पाया।

मुगल बादशाह अकबर के शासन के दौरान गोवध पर प्रतिबंध का दावा करते हुए रवि ने कहा कि मौजूदा कानून इस पर लगाम लगाने के लिये पर्याप्त नहीं है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)