देश की खबरें | पंजाब में किसानों के विरोध प्रदर्शन के कारण 2,220 करोड़ रुपये का नुकसान: रेलवे
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 20 नवम्बर रेलवे ने शुक्रवार को कहा कि केन्द्र के कृषि सुधार कानूनों के खिलाफ किसानों द्वारा जारी विरोध के कारण उसे यात्री राजस्व में 67 करोड़ रुपये सहित 2,220 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है।

उसने कहा कि 24 सितम्बर से शुरू हुए विरोध प्रदर्शन के कारण 3,850 मालगाड़ियों का संचालन प्रभावित हुआ है। अब तक 2,352 यात्री ट्रेनों को रद्द किया गया या उनके मार्ग में परिवर्तन किया गया।

यह भी पढ़े | Gujarat: अहमदाबाद के बाद अब COVID-19 के कारण सूरत, वडोदरा और राजकोट में कल से नाइट कर्फ्यू.

प्रदर्शनकारी किसानों और रेलवे के बीच अभी गतिरोध बना हुआ है क्योंकि रेलवे ने प्रदर्शनकारियों के उस प्रस्ताव को खारिज कर दिया है कि राज्य में केवल मालगाड़ियों को ही चलने दिया जायेगा।

रेलवे ने कहा, ‘‘यात्री ट्रेनों को रद्द करने के कारण राजस्व घाटा 67 करोड़ रुपये है। आईआर स्तर पर कमाई का कुल नुकसान 2,220 करोड़ रुपये है।’’

यह भी पढ़े | दिल्ली में प्रदूषण से बचने के लिए सोनिया गांधी राहुल गांधी के साथ गोवा पहुंची.

उसने कहा कि पंजाब के लिए लगभग 230 भरे हुए डिब्बे (रेक) इस समय राज्य के बाहर खड़े हैं। इनमें कोयले के 78 डिब्बे, उर्वरक के 34, सीमेंट और पेट्रोलियम, तेल के आठ और इस्पात और अन्य वस्तुओं को ले जाने वाले 102 कंटेनर शामिल हैं।

रेलवे ने कहा कि पंजाब में ही लगभग 33 रेक फंसे हुए हैं।

रेलवे ने कहा है कि उसे राज्य सरकार से पूर्ण गारंटी की आवश्यकता है कि कोई भी ट्रेन बाधित नहीं होगी और यात्री और मालगाड़ियों दोनों को ही चलने दिया जाएगा।

किसानों का हालांकि कहना है कि वे मालगाड़ियों को चलने देंगे लेकिन यात्री ट्रेनों के लिए कोई गारंटी नहीं दे सकते है।

किसान सरकार द्वारा हाल में पारित कृषि संबंधी विधेयकों का विरोध कर रहे हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)