एजेंसी न्यूज

Lok Sabha Elections 2024: शिवसेना (UBT) ने मुंबई सहित महाराष्ट्र के लिए जारी की 17 उम्मीदवारों की पहली सूची, जानें किसे कहां से मिला टिकट

उद्धव ठाकरे की अगुवाई वाली शिवसेना ने आगामी लोकसभा चुनाव के लिए बुधवार को 16 उम्मीदवारों की अपनी पहली सूची जारी कर दी, जिसमें पूर्व केंद्रीय मंत्री अनंत गीते को रायगढ़ और अरविंद सावंत को दक्षिण मुंबई से प्रत्याशी घोषित किया गया है.

Lok Sabha Elections 2024: शिवसेना (UBT) ने मुंबई सहित महाराष्ट्र के लिए जारी की 17  उम्मीदवारों की पहली सूची, जानें किसे कहां से मिला टिकट
(Photo : X)

Lok Sabha Elections 2024: उद्धव ठाकरे की अगुवाई वाली शिवसेना ने आगामी लोकसभा चुनाव के लिए बुधवार को 16 उम्मीदवारों की अपनी पहली सूची जारी कर दी, जिसमें पूर्व केंद्रीय मंत्री अनंत गीते को रायगढ़ और अरविंद सावंत को दक्षिण मुंबई से प्रत्याशी घोषित किया गया है. पार्टी ने ठाणे से राजन विचारे, मुंबई उत्तर-पश्चिम से अमोल कीर्तिकर और मुंबई उत्तर-पूर्व से संजय पाटिल तो मुंबई साऊथ सेंट्रल से अनिल देसाई टिकट देकर चुनाव मैदान में उतारा है.

उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना राज्य में महा विकास आघाडी (एमवीए) का घटक दल है. एमवीए के एक अन्य घटक दल, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) ने लोकसभा चुनाव के लिए अभी तक राज्य में अपने उम्मीदवारों की आधिकारिक घोषणा नहीं की है. दूसरी ओर, तीसरे घटक दल कांग्रेस ने कुछ ही सीटों पर अपने उम्मीदवारों की घोषणा की है. ये वो सीट हैं जहां गठबंधन सहयोगियों के बीच कोई विवाद नहीं है. यह भी पढ़ें : सीएम आदित्यनाथ आज आएंगे गाजियाबाद, प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन में लेंगे हिस्सा

महाराष्ट्र में लोकसभा की 48 सीट हैं. उत्तर प्रदेश (80 सीट) के बाद सबसे ज्यादा लोकसभा सीट वाला राज्य महाराष्ट्र ही है. राज्य में 19 अप्रैल से पांच चरणों में मतदान होगा.

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 27, 2024 10:16 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).