शामली के पुलिस अधीक्षक (एसपी) रामसेवक गौतम ने यहां संवाददाताओं को बताया कि पुलिस सीसीटीवी फुटेज और बैंक कर्मियों से पूछताछ के आधार पर मामले की जांच कर रही है।
एक्सिस बैंक की उक्त शाखा के प्रबंधक नवीन जैन के अनुसार एक नकाबपोश युवक उनके कमरे में दाखिल हुआ और उन्हें बंदूक दिखाकर 40 लाख रुपये की नकदी लाने को कहा।
जैन ने बताया, ‘‘ नकाबपोश ने मुझे नकदी न देने पर जान से मारने की धमकी दी। अचानक हुई घटना से भयभीत होकर मैंने अपने कैशियर रोहित से नकदी लाने को कहा। 40 लाख रुपये की नकदी लेने के बाद युवक बैंक से बाहर निकला और मोटरसाइकिल पर सवार होकर फरार हो गया।’’
प्रबंधक के अनुसार किसी भी कर्मचारी और गार्ड ने लुटेरे को नहीं रोका, क्योंकि युवक ने धमकी दी है कि वह आत्महत्या कर लेगा या बैंक प्रबंधक को मार देगा।
उन्होंने बताया कि युवक का कहना था कि उसे अपने घर की कुर्की रोकने के लिए नकदी की जरूरत है, ताकि वह किसी को ऋण के रूप में भुगतान कर सके।
सं आनन्द
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY