देश की खबरें | हिमाचल प्रदेश में बहुप्रतीक्षित मंत्रिमंडल विस्तार कल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल का विस्तार बृहस्पतिवार को होगा। यह जानकारी आधिकारिक प्रवक्ता ने दी।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

शिमला, 29 जुलाई हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल का विस्तार बृहस्पतिवार को होगा। यह जानकारी आधिकारिक प्रवक्ता ने दी।

उन्होंने बताया कि नये मंत्रियों का शपथ ग्रहण समारोह 30 जुलाई को पूर्वाह्न 11 बजकर 15 मिनट पर राजभवन में होगा।

यह भी पढ़े | कोरोना के गुजरात में 1144 नए मामले पाए गए, 24 की मौत: 29 जुलाई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

प्रवक्ता के मुताबिक शपथ ग्रहण समारोह का वेबकास्ट (वेबसाइट पर सीधा प्रसारण) किया जाएगा।

प्रवक्ता ने बताया कि शपथ ग्रहण समारोह के बाद मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर नये मंत्रियों के साथ पीटरहॉफ में मीडिया से संवाद करेंगे।

यह भी पढ़े | New Education Policy 2020: नई शिक्षा नीति में स्कूल के बच्चों को करनी होगी इंटर्नशिप.

उल्लेखनीय है कि हिमाचल प्रदेश के मंत्रिमंडल में तीन पद गत कई महीनों से खाली हैं। हालांकि, राज्य सरकार ने बृहस्पतिवार को मंत्री पद की शपथ लेने वाले विधायकों के नामों को अब तक सार्वजनिक नहीं किया गया है।

उल्लेखनीय है कि सत्तारूढ़ भाजपा की ओर से दबाव बनने पर प्रदेश के ऊर्जा मंत्री अनिल शर्मा ने पिछले साल अप्रैल में मंत्रिमंडल से इस्तीफा दे दिया था।

शर्मा ने मंडी लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी राम स्वरूप शर्मा का प्रचार करने से इनकार कर दिया था क्योंकि उनके बेटे आश्रय ने कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ा था।

किशन कपूर ने कांगड़ा से लोकसभा चुनाव जीतने के बाद मई में नागरिक आपूर्ति मंत्री के पद से इस्तीफा दे दिया था।

स्वास्थ्य मंत्री विपिन सिंह परमार तत्कालीन विधानसभा अध्यक्ष राजीव बिंदल के इस्तीफा देने के बाद विधानसभा अध्यक्ष बन गए।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\