विदेश की खबरें | भारतवंशी व्यक्ति की हत्या के मामले में लंदन पुलिस ने जांच शुरू की
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. लंदन पुलिस ने 17 साल पहले आठ लोगों द्वारा एक भारतवंशी पर हमले के मामले में फिर से जांच शुरू की है और कोई सुराग देने पर 20,000 पाउंड इनाम देने की घोषणा की है ।
लंदन, 30 सितंबर लंदन पुलिस ने 17 साल पहले आठ लोगों द्वारा एक भारतवंशी पर हमले के मामले में फिर से जांच शुरू की है और कोई सुराग देने पर 20,000 पाउंड इनाम देने की घोषणा की है ।
अगस्त 2003 में एक्शन पार्क में हमले में राजेश राज वर्मा के मस्तिष्क को गंभीर नुकसान पहुंचा था और इलाज के बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गयी।
यह भी पढ़े | Blast in Paris: पेरिस में हुआ बड़ा धमाका, पूरे शहर और आस-पास के उपनगरों में गूंजी धमाके की आवाज.
हालांकि, माथे पर वार के कारण वह पूरी तरह ठीक नहीं हुए और करीब 15 साल बाद मई 2018 में उनकी मौत हो गयी ।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में वर्मा पर 2003 में हुए हमले और बाद में हुई उनकी मौत के बीच जुड़ाव के कारण लंदन पुलिस ने इस साल मार्च में मामले की जांच शुरू की ।
यह भी पढ़े | Ayodhya Ram Mandir Construction: नेपाल ने अयोध्यापुरी धाम के लिए 40 एकड़ जमीन की आवंटित.
वर्ष 2003 में पुलिस ने जांच की थी लेकिन किसी भी संदिग्ध को गिरफ्तार नहीं किया ना ही किसी के खिलाफ आरोप दर्ज किए थे।
वर्मा की पत्नी ने रोमा वर्मा ने कहा कि हमले के बाद उनके परिवार पर गंभीर असर पड़ा । उन्होंने कहा, ‘‘जब हमारी जिंदगी में यह भूचाल आया उस वक्त हमारे 11 और 13 साल के दो बच्चे थे । हालांकि, परिवार के सभी लोगों ने उनकी पालन-पोषण में मदद की। ’’
पुलिस को भरोसा है कि हत्या मामले में सुराग देने के लिए कोई ना कोई व्यक्ति जरूर आगे आएगा।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 30, 2020 07:58 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

