देश की खबरें | लोकसभा अध्यक्ष ने दीपावली की पूर्वसंध्या पर देशवासियों को दी बधाई

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने दीपावली की पूर्व संध्या पर देशवासियों को बधाई दी और उनसे ‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत’ तथा आत्मनिर्भर भारत की संकल्पना को साकार करने में सर्वश्रेष्ठ योगदान देने की अपील की।

नयी दिल्ली, तीन नवंबर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने दीपावली की पूर्व संध्या पर देशवासियों को बधाई दी और उनसे ‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत’ तथा आत्मनिर्भर भारत की संकल्पना को साकार करने में सर्वश्रेष्ठ योगदान देने की अपील की।

बिरला ने अपने बधाई संदेश में कहा, ‘‘सभी देशवासियों को दीपावली महापर्व की बहुत-बहुत बधाई और शुभकामनाएं। मां लक्ष्मी और भगवान श्री गणेश का आशीर्वाद आप सभी पर बना रहे।’’

लोकसभा अध्यक्ष ने कहा, ‘‘दीपावली हमें धर्म, सत्य, सेवा, न्याय और परमार्थ के मार्ग पर चलने की शिक्षा देता है, हमारे हृदय में मानवता के कल्याण के लिए स्वयं को समर्पित करने की चेतना उत्पन्न करता है।’’

लोकसभा सचिवालय की ओर से जारी बयान के अनुसार, बिरला ने कहा, ‘‘आइए, इस दीपावली पर संकल्प लें कि हमारा प्रत्येक कार्य समाज में सकारात्मक बदलाव उत्पन्न करे। हम ‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत-आत्मनिर्भर भारत’ की संकल्पना को साकार करने में अपना सर्वश्रेष्ठ योगदान दें।’’

उन्होंने कहा, ‘‘हमारे प्रयासों से किसान और श्रमिक भाइयों का जीवन सम्पन्न बने, हमारे गांवों में समृद्धि आए। समाज के हरेक वर्ग का उत्थान हो।’’

बिरला ने कहा, ‘‘एक बार पुनः आप सभी को दीपावली की शुभकामनाएं। यह पर्व आपको और आपके परिवार को सुख, शांति और स्वास्थ्य से समृद्ध करे।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\