देश की खबरें | लोकसभा अध्यक्ष बिरला ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को जन्मदिन पर बधाई दी

नयी दिल्ली, 20 जून लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने मंगलवार को राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से भेंट की और उनके 65वें जन्मदिन पर उन्हें बधाई दी।

बिरला ने ट्वीट किया, ‘‘राष्ट्रपति भवन में माननीय राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी से भेंटकर उनको जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। ईश्वर उन्हें स्वस्थ-प्रफुल्ल्ति जीवन तथा दीर्घायु से समृद्ध करें।’’

उन्होंने कहा, ‘‘राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी को जन्मदिन की अनंत शुभकामनाएं। समाज के सभी वर्गों के सशक्तिकरण तथा विकसित भारत के निर्माण की दिशा में आपका प्रगतिशील चिंतन और कुशल मार्गदर्शन प्रेरणादायी है।’’

लोकसभा अध्यक्ष ने कहा, ‘‘ईश्वर से आपके स्वस्थ जीवन तथा दीर्घायु की प्रार्थना है।’’

गौरतलब है कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का जन्म 20 जून, 1958 को ओडिशा के मयूरभंज जिले के उपरबेड़ा गांव में एक संथाली जनजातीय परिवार में हुआ था।

उन्होंने पिछले साल 25 जुलाई को राष्ट्रपति के रूप में शपथ ली थी। इससे पहले वह झारखंड की राज्यपाल रहीं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)