ताजा खबरें | लोकसभा अध्यक्ष ने अखिलेश और आजम के इस्तीफे स्वीकार किए

Get latest articles and stories on Latest News at LatestLY. लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव और पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान के सदन की सदस्यता से इस्तीफे स्वीकार कर लिए।

नयी दिल्ली, 23 मार्च लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव और पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान के सदन की सदस्यता से इस्तीफे स्वीकार कर लिए।

बिरला ने बुधवार को लोकसभा में दोनों नेताओं के इस्तीफे स्वीकार किए जाने की जानकारी दी।

दोनों नेताओं ने मंगलवार को लोकसभा की सदस्यता से इस्तीफा दिया था।

बिरला ने कहा, ‘‘आजमगढ़ संसदीय क्षेत्र से सांसद अखिलेश यादव ने इस्तीफा दिया है। मैंने 22 मार्च, 2022 से उनका इस्तीफा स्वीकार कर लिया।’’

उन्होंने सदन को यह भी बताया कि आजम खान का इस्तीफा भी स्वीकार किया गया है।

अखिलेश यादव ने मंगलवार को लोकसभा अध्यक्ष से उनके कक्ष में मुलाकात कर निचले सदन की सदस्यता से इस्तीफे का पत्र सौंपा था। वह आजमगढ़ संसदीय क्षेत्र से सपा के लोकसभा सदस्य थे।

यादव ने उत्तर प्रदेश में करहल विधानसभा सीट का प्रतिनिधित्व करते रहने का निर्णय किया है जहां से वह हाल में संपन्न उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में विजयी हुए हैं।

आजम खान ने भी मंगलवार को लोकसभा की सदस्यता से इस्तीफा दिया था। वह रामपुर संसदीय क्षेत्र से निर्वाचित हुए थे।

आजम खान ने हालिया उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में रामपुर विधानसभा क्षेत्र से जीत दर्ज की थी। लोकसभा की सदस्यता से खान के इस्तीफा देने से स्पष्ट है कि वह अब विधानसभा में अपने क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करेंगे।

हक

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RSAW vs INDW, 1st T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्समीड में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला मुकाबले में गेंदबाज दिखाएंगे दम या बल्लेबाज करेंगे रन की बारिश? यहां जानें पिच और मौसम का हाल

LHQ vs QTG, PSL 2026 26th Match Live Score Update: नेशनल स्टेडियम कराची में लाहौर कलंदर्स बनाम क्वेटा ग्लैडिएटर्स के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Live Score Update: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RSAW vs INDW, 1st T20I Match Preview: किंग्समीड में आज दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें हेड टू हेड रिकॉर्ड, पिच रिपोर्ट समेत सभी डिटेल्स