महोबा (उप्र), 20 जून उत्तर प्रदेश के महोबा जिले में पिछले पांच दिनों से टिड्डी दल डेरा जमाए हुए है । शनिवार को चरखारी क्षेत्र के दो गांवों में लाखों की तादाद में टिड्डियों ने हमला बोल दिया, हालांकि कीटनाशक दवा के छिड़काव से हजारों टिड्डियां मारी भी गयी हैं ।
कृषि विभाग के उपनिदेशक जी. राम ने बताया कि शनिवार दोपहर बाद लाखों की संख्या में टिड्डियों के एक दल ने चरखारी क्षेत्र के स्वासामाफ गांव पर हमला बोल दिया, जहां किसानों ने
यह भी पढ़े | Glenmark's FabiFlu: डीजीसीआई की मंजूरी के बाद ग्लेनमार्क ने कोविड-19 के इलाज की दवा मार्केट में उतारी.
तसला, कनस्तर बजाकर उन्हें नीचे नहीं उतरने दिया तो वे हरे पेड़ों पर बैठ गईं ।
उन्होंने बताया कि किसानों की सूचना पर पहुंचे कृषि एवं दमकल विभाग के कर्मियों ने पेड़ों पर कीटनाशक दवा का छिड़काव कर हजारों टिड्डियों को मार गिराया है ।
कृषि उपनिदेशक ने बताया कि यहां के बाद यह दल बिच्छू पहाड़ी से होते हुए इटवा गांव पहुंच गया, जहां काफी संख्या में टिड्डियां मारी गयीं ।
उन्होंने बताया कि पिछले पांच दिनों से टिड्डी दल महोबा जिले में डेरा जमाए हुए है और अलग-अलग गांवों में अचानक धावा बोल रहा है, जिससे कर्मचारियों को वहां पहुंचने में काफी देर हो जाती है ।
जी. राम ने बताया कि बृहस्पतिवार और शुक्रवार को टिड्डी दल ने मध्य प्रदेश की सरहद से लगे पांच गांवों को निशाना बनाया था, आज चरखारी क्षेत्र के दो गांवों पर हमला बोला ।
उन्होंने बताया कि यहां 90 फीसदी खेत खाली पड़े हैं, दस फीसदी पर ही सब्जी या जायद की फसलें हैं । ऐसी स्थिति में टिड्डी दल हरे-भरे पेड़ों को ज्यादा नुकसान पहुंचा रहा है ।टिड्डी दल से निपटने के लिए किसानों को भी सतर्क रहने को कहा गया है और कृषि व दमकल विभाग के कर्मचारी भी मुस्तैद हैं ।
सं अमृत
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY