देश की खबरें | रायपुर समेत अन्य जिलों में लॉकडाउन की अवधि बढ़ाई गई

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. छत्तीसगढ़ में कोरोना वायरस संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए रायपुर समेत अन्य जिलों में कुछ छूट के साथ लॉकडाउन की अवधि बढ़ा दी गई है।

रायपुर, 24 अप्रैल छत्तीसगढ़ में कोरोना वायरस संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए रायपुर समेत अन्य जिलों में कुछ छूट के साथ लॉकडाउन की अवधि बढ़ा दी गई है।

राज्य के कोरबा और बलरामपुर जिले में भी पांच मई तक लॉकडाउन की अवधि बढ़ा दी गई है।

रायपुर जिले के वरिष्ठ अधिकारियों ने शनिवार को बताया कि रायपुर जिला प्रशासन ने कोरोना वायरस की कड़ी को तोड़ने के लिए छह मई की सुबह छह बजे तक जिले में निषिद्ध जोन घोषित किया है।

इस दौरान रायपुर जिले की सभी सीमाएं पूरी तरह सील रहेंगी। रायपुर जिले में इस महीने की नौ तारीख से लॉकडाउन जारी है।

आदेश में कहा गया है कि इस दौरान अस्पताल, दवाई की दुकानें खुली रहेंगी। वहीं, शासकीय उचित मूल्य की दुकानें भी निर्धारित अवधि के लिए खुलेंगी। लॉकडाउन की अवधि में फल, सब्जी, अंडा, मछली और किराना का सामान सुबह छह बजे से दोपहर बाद दो बजे तक घरों को पहुंचाया जा सकेगा।

आदेश के अनुसार, लॉकडाउन के दौरान स्थानीय ऑनलाइन दुकानों और ई कॉमर्स सेवाओं को सामान घर पहुंचाने की अनुमति दी गई है।

जिला प्रशासन ने अपने आदेश में कहा है कि इस व्यवस्था में शामिल सभी व्यक्तियों को नियमित अंतराल में कोविड-19 की जांच करवाना होगा तथा 45 वर्ष से अधिक उम्र के व्यक्तियों को टीकाकरण करवाना होगा।

आदेश के अनुसार लॉकडाउन के दौरान शराब दुकानें, रेस्त्रां, धार्मिक, सांस्कृतिक पर्यटन स्थल, केंद्रीय और निजी कार्यालय बंद रहेंगे लेकिन अत्यावश्यक सेवाओं को इससे छूट दी गई है। वहीं, बैंकों को कम कर्मचारियों के साथ सुबह 10 बजे से दोपहर एक बजे तक खुलने की अनुमति दी गई है।

छत्तीसगढ़ में शुक्रवार तक 6,22,965 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। 4,92,593 मरीज इलाज के बाद संक्रमण मुक्त हुए हैं तथा राज्य में 1,23,479 मरीज उपचाराधीन हैं। राज्य में वायरस से संक्रमित 6893 लोगों की मौत हुई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

KKR vs MI, IPL 2026 65th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स में कोलकाता नाइट राइडर्स ने मुंबई इंडियंस को 4 विकेट से रौंदा, मनीष पांडे और रोवमैन पॉवेल ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs CSK, IPL 2026 66th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

KKR vs MI, IPL 2026 65th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स में मुंबई इंडियंस ने कोलकाता नाइट राइडर्स के सामने रखा 148 रनों का टारगेट, कॉर्बिन बॉश ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

IPL Playoff Scenario 2026: मुंबई इंडियंस तय करेगी पंजाब किंग्स, चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स की किस्मत, राजस्थान रॉयल्स के लिए करो या मरो की स्थिति बरकरार