Lockdown 3.0: सोमवार को खुले हीरो मोटोकॉर्प के तीन कारखाने, गुरुग्राम-धारूहेड़ा और हरिद्वार में उत्पादन फिर शुरू
कंपनी ने एक बयान में कहा कि उसने हरियाणा के गुरुग्राम एवं धारूहेड़ा और उत्तराखंड के हरिद्वार संयंत्र का परिचालन सोमवार से फिर शुरू कर दिया. साथ ही कंपनी के राजस्थान के नीमराणा स्थित ‘ग्लोबल पार्ट्स सेंटर’ का परिचालन भी फिर आरंभ हो गया.
नयी दिल्ली: देश की सबसे बड़ी दोपहिया वाहन कंपनी हीरो मोटोकॉर्प के तीन कारखाने सोमवार को फिर खुल गए. इन कारखानों में वास्तविक उत्पादन बुधवार से शुरू होने की उम्मीद है. कंपनी ने एक बयान में कहा कि उसने हरियाणा (Haryana) के गुरुग्राम एवं धारूहेड़ा और उत्तराखंड (Uttrakhand) के हरिद्वार संयंत्र का परिचालन सोमवार से फिर शुरू कर दिया. साथ ही कंपनी के राजस्थान के नीमराणा स्थित ‘ग्लोबल पार्ट्स सेंटर’ का परिचालन भी फिर आरंभ हो गया. देशव्यापी लॉकडाउन के बीच सरकार ने कारखानों को फिर शुरू करने के लिए [Poll ID="null" title="undefined"]कुछ राहत दी हैं. कंपनी ने कहा कि इसी को ध्यान में रखते हुए स्थानीय प्रशासन से अनिवार्य अनुमति लेने के बाद कंपनी प्रबंधन ने यह निर्णय किया.
कंपनी ने कहा कि हरिद्वार और हरियाणा के संयंत्र सोमवार से खुल गए और इनके बुधवार से वास्तविक उत्पादन शुरू करने की उम्मीद है. बयान में कंपनी के चेयरमैन पवन मुंजाल के हवाले से कहा गया है, ‘‘ हमने अपने कारखानों को दोबारा खोलना शुरू कर दिया है. देश के नागरिकों के स्वास्थ्य की चिंता अब भी हमारे ध्यान में रहेगी. उनके स्वास्थ्य और समृद्धि को सुनिश्चित करने के लिए देश की आर्थिक गतिविधियों को चलाना अहम है.’’ यह भी पढ़ें: Lockdown 3.0: देश के कई हिस्सों में खुली शराब की दुकानें, उमड़ी भारी भीड़, देखें वीडियो
हरियाणा और उत्तराखंड के अलावा कंपनी के संयंत्र राजस्थान के नीमराणा, गुजरात के हलोल और आंध्र प्रदेश के चित्तूर में भी हैं. कंपनी ने इन्हें खोलने के लिए भी अनुमति ले ली है. एक बार आपूर्ति श्रृंखला शुरू हो जाने के बाद कंपनी इनमें भी उत्पादन शुरू कर देगी. कंपनी का शोध और विकास केंद्र ‘सेंटर ऑफ इनोवेशंस एंड टेक्नोलॉजी’ जयपुर में है. कंपनी ने कहा कि इसे खोलने के लिए भी उने अनिवार्य मंजूरी मिल गयी हैं और यह जल्द ही फिर काम करने लगेगा.
(The above story first appeared on LatestLY on May 04, 2020 12:53 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

