एजेंसी न्यूज

पश्चिम बंगाल में लॉकडाउन को 31 मई तक बढ़ाया गया

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोमवार को कुछ रियायतें देने की घोषणा करते हुए कहा कि उनकी सरकार केन्द्र द्वारा प्रस्तावित रात्रि कर्फ्यू राज्य में लागू नहीं करेगी।

पश्चिम बंगाल में लॉकडाउन को 31 मई तक बढ़ाया गया
जमात

कोलकाता, 18 मई पश्चिम बंगाल में लॉकडाउन की अवधि को 31 मई तक बढ़ा दिया गया है।

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोमवार को कुछ रियायतें देने की घोषणा करते हुए कहा कि उनकी सरकार केन्द्र द्वारा प्रस्तावित रात्रि कर्फ्यू राज्य में लागू नहीं करेगी।

बनर्जी ने कहा कि फेरी वालों, सैलून और पार्लर मालिकों को 27 मई से अपनी दुकानें फिर से खोलने की अनुमति दी जायेगी।

उन्होंने कहा कि प्रवासी श्रमिकों को वापस लाने के लिए पहले ही 105 श्रमिक विशेष ट्रेनों की मांग कर चुके हैं और उनकी सरकार अगले कुछ दिन में रेलवे से 120 और श्रमिक विशेष ट्रेनों को दिये जाने का अनुरोध करेगी।

उन्होंने कहा, ‘‘हम आधिकारिक तौर पर रात्रि कर्फ्यू लगाने की घोषणा नहीं कर रहे हैं क्योंकि लोग पहले से ही बहुत तनाव में हैं। हम उनकी परेशानियों को नहीं बढ़ाना चाहते हैं। लेकिन हम लोगों से शाम सात बजे से सुबह सात बजे तक अपने घरों से बाहर नहीं निकलने का अनुरोध करेंगे, नहीं तो पुलिस कार्रवाई करेगी।’’

बनर्जी ने कहा कि निषिद्ध क्षेत्रों को तीन जोन में बांटा जायेगा-प्रभावित क्षेत्र, बफर क्षेत्र और अप्रभावित क्षेत्र।

उन्होंने कहा, ‘‘पश्चिम बंगाल में लॉकडाउन 31 मई तक जारी रहेगा। लेकिन कुछ रियायतें दी जायेगी। फेरी वालों को 27 मई से अपनी दुकानें फिर से खोलने की अनुमति दी जायेगी। अंतर जिला बस सेवा भी शुरू होगी।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 18, 2020 06:18 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).