देश की खबरें | एलएनजेपी अस्पताल के चिकित्सक की कोरोना वायरस संक्रमण से मौत
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महानगर के सरकारी एलएनजेपी अस्पताल के एक चिकित्सक की रविवार को कोविड-19 संक्रमण के कारण एक निजी अस्पताल के आईसीयू में मौत हो गई। यह जानकारी सूत्रों ने दी।
नयी दिल्ली, 28 जून महानगर के सरकारी एलएनजेपी अस्पताल के एक चिकित्सक की रविवार को कोविड-19 संक्रमण के कारण एक निजी अस्पताल के आईसीयू में मौत हो गई। यह जानकारी सूत्रों ने दी।
उन्होंने बताया कि चिकित्सक की सुबह मौत हुई। वह एनेस्थीसिया के डॉक्टर थे।
यह भी पढ़े | लुधियाना में COVID-19 लॉकडाउन के दौरान आत्महत्या और घरेलू हिंसा के मामले बढ़े: डीसीपी अखिल चौधरी.
दिल्ली सरकार ने एलएनजेपी अस्पताल को केवल कोविड-19 मरीजों के इलाज वाले अस्पताल के रूप में तब्दील किया है।
अस्पताल के एक सूत्र ने बताया, ‘‘आज सुबह वह जिंदगी की जंग हार गए।’’
सूत्रों ने बताया कि चिकित्सक की मैक्स स्मार्ट के आईसीयू में मौत हो गई, जो साकेत में कोविड-19 अस्पताल है।
दिल्ली में कोरोना वायरस संक्रमण की चपेट में अब तक कई स्वास्थ्यकर्मी आ चुके हैं।
दक्षिण दिल्ली के ओखला में फोर्टिस एस्कॉर्ट हार्ट इंस्टीट्यूट के एक चिकित्सक की हाल में कोरोना वायरस संक्रमण से मौत हो गई थी।
ओडिशा के रहने वाले 39 वर्षीय एक चिकित्सक की 20 जून को दिल्ली सरकार के राजीव गांधी सुपर स्पेशलिटी अस्पताल के आईसीयू में कोविड-19 से मौत हो गई थी।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)