देश की खबरें | लोजपा ने बिहार चुनाव को लेकर बैठक की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जदयू के साथ मतभेद के बीच लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) के वरिष्ठ नेताओं की बृहस्पतिवार को एक बैठक की जिसमें आगामी बिहार विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी की रणनीति की समीक्षा की गई।

नयी दिल्ली, नौ जुलाई जदयू के साथ मतभेद के बीच लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) के वरिष्ठ नेताओं की बृहस्पतिवार को एक बैठक की जिसमें आगामी बिहार विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी की रणनीति की समीक्षा की गई।

लोजपा अध्यक्ष चिराग पासवान की अगुवाई में पार्टी के संसदीय बोर्ड की बैठक हुई।

यह भी पढ़े | यूपी में कल रात से फिर लागू होगा सख्त लॉकडाउन, जानें क्या खुलेगा और क्या रहेगा बंद.

पार्टी नेता राजू तिवारी ने कहा कि संगठन बिहार में विधानसभा की 94 सीटों पर चुनाव लड़ने के लिए तैयार है।

उन्होंने कहा कि चिराग पासवान जो भी निर्णय लेंगे, पार्टी पूरी तरह से उनके साथ है।

यह भी पढ़े | विकास दुबे को लेकर उज्जैन के एसपी मनोज कुमार सिंह ने कहा, अगर थोड़ी सी भी गलती होती तो वह दर्शन करने के बाद भाग जाता: 9 जुलाई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

बिहार में भाजपा, जदयू और लोजपा सहयोगी हैं, लेकिन दोनों क्षेत्रीय दलों के बीच मतभेद के कारण सीटों का बंटवारा जटिल हो गया है। हालांकि भाजपा दोनों के बीच संबंधों को सहज बनाने का प्रयास कर रही है।

भाजपा ने पहले ही घोषित कर दिया है कि राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन बिहार विधानसभा चुनाव मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में लड़ेगा।

पासवान ने कहा है कि भाजपा जो भी फैसला करेगी, लोजपा उसके साथ रहेगी।

पिछले विधानसभा चुनाव में लोजपा 42 सीटों पर लड़ी थी, हालांकि उस वक्त नीतीश कुमार महागठबंधन के साथ थे।

बिहार विधानसभा चुनाव अक्टूबर-नवंबर में प्रस्तावित हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\