देश की खबरें | दिल्ली में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रीय राजधानी के कुछ हिस्सों में बुधवार को सुबह हल्की बारिश हुई और यह स्थिति अगले दो दिन रहने के आसार हैं। मौसम वैज्ञानिकों ने यह जानकारी दी।
नयी दिल्ली, 13 जुलाई राष्ट्रीय राजधानी के कुछ हिस्सों में बुधवार को सुबह हल्की बारिश हुई और यह स्थिति अगले दो दिन रहने के आसार हैं। मौसम वैज्ञानिकों ने यह जानकारी दी।
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने सुबह शहर के कुछ इलाकों में मध्यम बारिश या गरज के साथ छींटे पड़ने की चेतावनी देते हुए ‘येलो अलर्ट’ जारी किया।
सफदरजंग वेधशाला में बुधवार सुबह साढ़े आठ बजे तक पिछले 24 घंटे में 2.1 मिमी बारिश दर्ज की गई।
मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 26.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकतम तापमन के 36 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने के आसार हैं।
राष्ट्रीय राजधानी के कुछ हिस्सों में सोमवार और मंगलवार को भी बारिश हुई थी, जिससे तापमान में तो गिरावट आई, लेकिन उमस भी बढ़ गई।
‘स्काईमेट वेदर’ में मौसम विज्ञान एवं जलवायु परिवर्तन प्रभाग के उपाध्यक्ष महेश पलावत ने बताया कि उच्च आर्द्रता तथा उच्च तापमान के कारण अलग-अलग जगहों पर संवहनी बादल बनते हैं, जिससे थोड़ी-थोड़ी बारिश होती है। दिल्ली और उत्तर प्रदेश के आसपास के हिस्सों में पिछले दो दिन से ऐसा ही हो रहा है।
पलावत ने कहा कि उत्तरी भारत में 18 जुलाई से बारिश के जोर पकड़ने की संभावना है।
सफदरजंग वेधाशाला में एक जून से मानसून के मौसम की शुरुआत के बाद से 148.2 मिमी बारिश दर्ज की गई है, जबकि सामान्य तौर पर इस अवधि में औसतन 149.7 मिमी बारिश होती है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 13, 2022 10:46 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

