Delhi Weather Update: दिल्ली के कई हिस्सों में हल्की बारिश, तेज हवा चलने का अनुमान
दिल्ली के कई हिस्सों में भारी बारिश के एक दिन बाद मंगलवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री कम 19.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.
नयी दिल्ली, दो मई: दिल्ली के कई हिस्सों में भारी बारिश के एक दिन बाद मंगलवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री कम 19.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने शहर में आज गरज के साथ छींटे पड़ने और तेज हवा चलने का अनुमान जताया है. यह भी पढ़ें: IMD Rainfall Alert मौसम विभाग की भविष्यवाणी, उत्तर भारत के राज्यों में अगले तीन दिन तक हो सकती है बारिश, ऑरेंज अलर्ट जारी (Watch Video)
आईएमडी ने बताया कि राष्ट्रीय राजधानी में मंगलवार को सुबह साढ़े आठ बजे तक बीते 24 घंटे में 15 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गयी. दिल्ली में सोमवार को 14.8 मिमी बारिश दर्ज की गयी थी जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री कम 19.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. मंगलवार को न्यूनतम तापमान 19.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. सापेक्षिक आर्द्रता का स्तर 87 फीसदी दर्ज किया गया.
सोमवार को अधिकतम तापमान 26.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो साल के इस वक्त के लिए औसत तापमान से 13 डिग्री सेल्सियस कम है. यह 13 साल में मई में सबसे ठंडा दिन भी रहा और इस साल गर्मियों के मौसम में लगातार दूसरे दिन ठंड रही जब अधिकतम तापमान सामान्य से 10 डिग्री नीचे चला गया जबकि आम तौर पर इस महीने में भीषण गर्मी पड़ती है.
अधिकारियों ने सोमवार को बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के कारण दो और दिन बारिश होने की संभावना है. मौसम वैज्ञानिकों ने हल्की बारिश और तेज हवा चलने के साथ आसमान में बादल छाए रहने का अनुमान जताया है.
मंगलवार को दिल्ली में वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 73 यानी ‘संतोषजनक’ श्रेणी में दर्ज किया गया. उल्लेखनीय है कि शून्य से 50 के बीच एक्यूआई को ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 और 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 और 300 के बीच ‘खराब’, 301 और 400 के बीच ‘बहुत खराब’ तथा 401 और 500 के बीच ‘गंभीर’ श्रेणी में माना जाता है.
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on May 02, 2023 10:52 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

