देश की खबरें | दिल्ली में अगले तीन-चार दिन हल्की वर्षा, आसमान में बादल छाये रहने की उम्मीद
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रीय राजधानी में अगले तीन-चार दिन आसमान में बादल छाये रहने और हल्की बारिश होने से दिल्ली में पारा थोड़ा नीचे रहने की उम्मीद है। यह जानकारी मौसम विभाग के अधिकारियों ने शनिवार को दी।
नयी दिल्ली, चार जुलाई राष्ट्रीय राजधानी में अगले तीन-चार दिन आसमान में बादल छाये रहने और हल्की बारिश होने से दिल्ली में पारा थोड़ा नीचे रहने की उम्मीद है। यह जानकारी मौसम विभाग के अधिकारियों ने शनिवार को दी।
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के क्षेत्रीय पूर्वानुमान केंद्र के प्रमुख कुलदीप श्रीवास्तव ने यहां कहा कि मध्यरात्रि के आसपास हल्की बारिश होने की भी उम्मीद है।
यह भी पढ़े | मुंबई में भारी बारिश के चलते कई इलाकों में जल-जमाव: 4 जुलाई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.
मौसम विभाग ने कहा कि बुधवार तक अधिकतम तापमान कम होकर 34 डिग्री सेल्सियस होने की उम्मीद है।
श्रीवास्तव ने हालांकि कहा कि राष्ट्रीय राजधानी और आसपास के क्षेत्रों में अच्छी बारिश 15 जुलाई के बाद ही होने की उम्मीद है।
यह भी पढ़े | नोएडा के बाल सुधार गृह के 13 बच्चे कोरोना पॉजिटिव, किया गया था एंटीजन टेस्ट.
शनिवार को शहर के अधिकतर हिस्सों में तापमान 37 से 40 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा।
सफदरजंग वेधशाला ने अधिकतम तापमान 39.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया, जो सामान्य से तीन डिग्री अधिक था। सफदरजंग वेधशाला के आंकड़े को पूरे शहर का प्रतिनिधि माना जाता है।
मौसम विभाग ने कहा कि सुबह साढ़े आठ बजे तक पालम और आयानगर मौसम स्टेशनों ने क्रमश: 23.8 मिलीमीटर और 3.8 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की।
आद्रता 43 प्रतिशत से 83 प्रतिशत के बीच रही।
मौसम विभाग ने दिल्ली के लिए हालांकि सामान्य मानसून का पूर्वानुमान जताया है लेकिन मानसून के 25 जून को दिल्ली पहुंचने के बावजूद यहां अभी तक कम ही वर्षा हुई है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 04, 2020 08:17 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

