श्रीनगर, 15 नवंबर जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने बुधवार को "छऊ पर्व" का उद्घाटन किया। इसका उद्देश्य पारंपरिक नृत्य शैली के बारे में जागरूकता उत्पन्न करना है।
सिन्हा ने सांस्कृतिक विविधता को संरक्षित और बढ़ावा देने के लिए जम्मू कश्मीर के छऊ और लोक नृत्यों पर तीन दिवसीय उत्सव, कार्यशाला और सेमिनार आयोजित करने के लिए संगीत नाटक अकादमी की सराहना की। यह महोत्सव यहां टैगोर हॉल में आयोजित किया जा रहा है।
उपराज्यपाल सिन्हा ने कहा, ‘‘प्राचीन काल में, छऊ को एक युद्ध नृत्य और आत्मा को प्रफुल्लित करने की कला के तौर पर जाना जाता था। छऊ पर्व का उद्देश्य इस समृद्ध परंपरा की सौंदर्य अपील के बारे में जागरूकता उत्पन्न करना, युवा प्रतिभाओं का पोषण करना और 'एक भारत-श्रेष्ठ भारत' की भावना को मजबूत करना है।’’
छऊ पश्चिम बंगाल, ओडिशा और झारखंड का पारंपरिक नृत्य है।
उद्घाटन समारोह में, सिन्हा ने महान आदिवासी स्वतंत्रता सेनानी बिरसा मुंडा को श्रद्धांजलि अर्पित की और भारत के स्वतंत्रता आंदोलन में आदिवासी नेताओं के योगदान को याद किया।
उन्होंने जम्मू कश्मीर की समृद्ध अमूर्त विरासत और लोक संस्कृति को पुनर्जीवित करने में केंद्र शासित प्रदेश प्रशासन के प्रयासों पर भी प्रकाश डाला।
इस अवसर पर संगीत नाटक अकादमी की अध्यक्ष संध्या पुरेचा और पश्चिम बंगाल, ओडिशा, झारखंड और जम्मू कश्मीर के जानेमाने कलाकार उपस्थित थे।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)












QuickLY