एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | दिल्ली के उपराज्यपाल ने दुनिया के सबसे बड़े कोविड केंद्र का उद्घाटन किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली के उपराज्यपाल अनिल बैजल ने 10,000 बिस्तर वाले सरदार पटेल कोविड देखभाल केंद्र का रविवार को उद्घाटन किया जो दुनिया में अपनी तरह का ‘‘सबसे बड़ा’’ केंद्र है।

देश की खबरें | दिल्ली के उपराज्यपाल ने दुनिया के सबसे बड़े कोविड केंद्र का उद्घाटन किया

नयी दिल्ली, पांच जुलाई दिल्ली के उपराज्यपाल अनिल बैजल ने 10,000 बिस्तर वाले सरदार पटेल कोविड देखभाल केंद्र का रविवार को उद्घाटन किया जो दुनिया में अपनी तरह का ‘‘सबसे बड़ा’’ केंद्र है।

इसे छतरपुर में राधा स्वामी सत्संग व्यास में बनाया गया है। यह केंद्र मामूली या बिना लक्षण वाले कोरोना वायरस मरीजों के लिए है।

यह भी पढ़े | Kanpur Encounter Case: हिस्ट्रीशीटर विकास दुबे के साथी दया शंकर अग्निहोत्री को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद किया गिरफ्तार.

यह बिना लक्षण वाले उन संक्रमित लोगों के लिए उपचार केंद्र है जिनके घर पर पृथक रहने की व्यवस्था नहीं है।

यह केंद्र 1,700 फुट लंबा और 700 फुट चौड़ा है। इसका आकार फुटबॉल के करीब 20 मैदानों जितना है। इसमें 200 ऐसे परिसर हैं जिनमें प्रत्येक में 50 बिस्तर हैं।

यह भी पढ़े | कर्नाटक: कोरोना संकट के कारण 2 अगस्त तक हर रविवार को राज्य में रहेगा पूर्ण लॉकडाउन, रात में कर्फ्यू के दौरान सिर्फ आवश्यक गतिविधियों की इजाजत.

अधिकारियों का कहना है कि यह दुनिया में इस तरह का सबसे बड़ा केंद्र है।

इस केंद्र के संचालन के लिए नोडल एजेंसी भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) होगी जबकि दिल्ली सरकार प्रशासनिक मदद दे रही है।

राधा स्वामी सत्संग व्यास के स्वयंसेवक केंद्र के संचालन में सहायता देंगे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 05, 2020 11:05 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).