एजेंसी न्यूज

Cough Syrup Death Case: कफ सीरप से बच्चों की मौत के मामले में नोएडा की दवा कंपनी का लाइसेंस रद्द

भारत में निर्मित कफ सीरप के सेवन से उज्बेकिस्तान में कथित रूप से 18 बच्चों की मौत का मामला सामने आने के बाद उत्तर प्रदेश के खाद्य सुरक्षा और औषधि प्रशासन ने नोएडा स्थित मैरियन बायोटेक प्राइवेट लिमिटेड का ड्रग लाइसेंस रद्द कर दिया है. अधिकारियों ने यह जानकारी दी.

Cough Syrup Death Case: कफ सीरप से बच्चों की मौत के मामले में नोएडा की दवा कंपनी का लाइसेंस रद्द
Died (Photo Credits PTI)

नोएडा, 22 मार्च : भारत में निर्मित कफ सीरप के सेवन से उज्बेकिस्तान में कथित रूप से 18 बच्चों की मौत का मामला सामने आने के बाद उत्तर प्रदेश के खाद्य सुरक्षा और औषधि प्रशासन ने नोएडा स्थित मैरियन बायोटेक प्राइवेट लिमिटेड का ड्रग लाइसेंस रद्द कर दिया है. अधिकारियों ने यह जानकारी दी.

उन्होंने बताया कि दवा कंपनी से 36 नमूने चंडीगढ़ स्थित क्षेत्रीय औषधि परीक्षण प्रयोगशाला में जांच के लिए भेजे गए थे. अधिकारियों ने बताया 22 नमूने जांच में मानकों पर खरा नहीं उतरे. उन्होंने कहा कि कफ सीरप के कई नमूनों में डायथिलीन ग्लाइकाल और एथिलीन ग्लाइकाल की मात्रा अधिक पाई गई. यह भी पढ़ें : रामनवमी के जुलूस पर रोक: भाजपा विधायक ने पूछा कि क्या झारखंड में तालिबान का शासन है?

गौतम बुद्ध नगर के औषधि निरीक्षक वैभव बब्बर ने बताया कि ई-मेल के माध्यम से उत्तर प्रदेश के खाद्य सुरक्षा और औषधि प्रशासन ने कंपनी का लाइसेंस रद्द होने की जानकारी दी है. सहायक पुलिस आयुक्त (सेंट्रल नोएडा) अमित प्रताप सिंह ने बताया कि दवा कंपनी के निदेशकों में शामिल जया जैन और सचिन जैन की तलाश जारी है.

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 22, 2023 08:22 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).