देश की खबरें | जम्मू कश्मीर में नशीली दवाओं के अवैध व्यापार के आरोप में चार फार्मा कंपनियों का लाइसेंस रद्द
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जम्मू कश्मीर में नशीली दवाओं की कथित रूप से अवैध खरीद-फरोख्त में लिप्त पाए जाने के बाद चार दवा कंपनियों के लाइसेंस रद्द कर दिए गए हैं। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।
जम्मू, 12 जुलाई जम्मू कश्मीर में नशीली दवाओं की कथित रूप से अवैध खरीद-फरोख्त में लिप्त पाए जाने के बाद चार दवा कंपनियों के लाइसेंस रद्द कर दिए गए हैं। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।
एक आधिकारिक प्रवक्ता के अनुसार, राज्य औषधि नियंत्रक एवं लाइसेंसिंग प्राधिकारी लोटिका खजूरिया ने राजौरी स्थित हेल्थवेज फार्मा, बारामूला की न्यूजीन फार्मास्यूटिकल डिस्ट्रीब्यूटर्स एवं एन टी ट्रेडर्स और श्रीनगर की एसेंस फार्मास्यूटिकल डिस्ट्रीब्यूटर्स के खिलाफ कार्रवाई के आदेश दिए।
यह निर्णय इन थोक विक्रेताओं के परिसरों में निरीक्षण के बाद लिया गया।
अधिकारी ने बताया कि निरीक्षण के दौरान ये चारों कंपनियां टापेंटाडॉल और प्रेगाबालिन जैसी नशीली दवाओं की पड़ोसी राज्यों से गुप्त रूप से खरीद-फरोख्त करती पाई गईं।
उन्होंने आवश्यक क्रय-विक्रय पंजी भी नहीं रखा थी, जो नियमानुसार अनिवार्य है।
अधिकारी ने कहा कि इन कंपनियों के खिलाफ की गई कार्रवाई विभाग की जनस्वास्थ्य एवं सुरक्षा के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाती है और नशीली दवाओं के दुरुपयोग को रोकने के लिए उसकी कड़ी नीति को स्पष्ट करती है।
उन्होंने कहा कि कानून की अनदेखी कर नशीली दवाओं के दुरुपयोग में संलिप्त किसी भी गतिविधि के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 12, 2025 03:30 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

