एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | एलआईसी ने पॉलिसीधारकों को ‘बंद’ हो चुकी पॉलिसी फिर शुरू करने का एक और अवसर दिया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. कोरोना वायरस महामारी के मद्देजनर जीवन बीमा निगम (एलआईसी) ने पॉलिसीधारकों को अपनी ऐसी पॉलिसियों को फिर चालू करने का अवसर दिया है जो किसी वजह से बीच में ही बंद हो गई। एलआईसी ने बृहस्पतिवार को ऐसी पॉलिसियों को फिर चालू करने का अभियान शुरू किया है।

जरुरी जानकारी | एलआईसी ने पॉलिसीधारकों को ‘बंद’ हो चुकी पॉलिसी फिर शुरू करने का एक और अवसर दिया

नयी दिल्ली, सात जनवरी कोरोना वायरस महामारी के मद्देजनर जीवन बीमा निगम (एलआईसी) ने पॉलिसीधारकों को अपनी ऐसी पॉलिसियों को फिर चालू करने का अवसर दिया है जो किसी वजह से बीच में ही बंद हो गई। एलआईसी ने बृहस्पतिवार को ऐसी पॉलिसियों को फिर चालू करने का अभियान शुरू किया है।

एलआईसी ने ‘बीच में बंद’ हो चुकी पॉलिसियों को फिर चालू करने के लिए सात जनवरी से छह मार्च तक विशेष अभियान चलाने की घोषणा की है। इसके तहत कुछ शर्तों के साथ उपभोक्ताओं को समयपूर्व ‘बीच में बंद’ पॉलिसी को फिर चालू करने की अनुमति दी जाएगी।

एलआईसी ने अपने 1,526 सैटेलाइट कार्यालयों को ऐसी पॉलिसियों को फिर चालू करने के लिए अधिकृत किया है जिनमें विशेष चिकित्सा परीक्षण कराने की जरूरत नहीं है।

एलआईसी ने बयान में कहा, ‘‘विशेष पुनरोद्धार अभियान के तहत कुछ नियम और शर्तों के साथ विशेष पात्र योजनाओं को प्रीमियम का भुगतान नहीं किए जाने की तारीख से पांच साल के भीतर फिर चालू करने की अनुमति दी जाएगी।’’

पात्रता के अनुसार स्वास्थ्य संबंधी जरूरतों पर भी कुछ रियायत दी जाएगी। बयान में कहा गया है कि ज्यादातर पॉलिसियों को सिर्फ अच्छे स्वास्थ्य की घोषणा और कोविड-19 पर सवालों के आधार पर फिर शुरू किया जा सकेगा।

एलआईसी ने अपने ग्राहकों के लिए इसी तरह का अभियान 10 अगस्त से नौ अक्टूबर, 2020 तक भी चलाया था।

बयान में कहा गया है कि पॉलिसीधारकों को विलंब शुल्क पर 20 प्रतिशत या 2,000 रुपये की छूट मिलेगी। वहीं सालाना प्रीमियम एक लाख से तीन लाख रुपये होने पर 25 प्रतिशत की छूट मिलेगी।

अजय

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 07, 2021 09:15 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).