देश की खबरें | मृत व्यक्तियों के नाम पर 1.81 करोड़ रुपये का हेराफेरी करने वाला एलआईसी एजेंट गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. ओडिशा पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) ने मृत व्यक्तियों के नाम पर जारी पॉलिसियों से दावा कर 1.81 करोड़ रुपये की हेराफेरी करने के आरोप में बृहस्पतिवार को भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) के एक एजेंट को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार एलआईसी एजेंट की पहचान पुरी जिले के कनास थाना क्षेत्र के झड़काटा निवासी कबीरराज बेहरा के रूप में हुई है।

भुवनेश्वर, सात अक्टूबर ओडिशा पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) ने मृत व्यक्तियों के नाम पर जारी पॉलिसियों से दावा कर 1.81 करोड़ रुपये की हेराफेरी करने के आरोप में बृहस्पतिवार को भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) के एक एजेंट को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार एलआईसी एजेंट की पहचान पुरी जिले के कनास थाना क्षेत्र के झड़काटा निवासी कबीरराज बेहरा के रूप में हुई है।

ईओडब्ल्यू ने एलआईसी की खुर्दा शाखा के अधिकृत अधिकारी की शिकायत पर की गई जांच के आधार पर बेहरा को गिरफ्तार किया है।

पुलिस अधीक्षक डी के त्रिपाठी ने संवाददाताओं से कहा, "बेहरा के घर से कुछ आपत्तिजनक दस्तावेज बरामद होने के बाद उसे गिरफ्तार किया गया।"

उन्होंने कहा कि शिकायत में आरोप लगाया गया कि बेहरा ने मृत व्यक्तियों के नामांकित व्यक्तियों के साथ मिलकर झूठे मौत के दावे प्रस्तुत करके एलआईसी को 1.18 करोड़ रुपये की चपत लगाई। पुलिस अधीक्षक के मुताबिक जांच से पता चला है कि बेहरा ने 2013 से 2019 के बीच फर्जी तरीके से चार मृत व्यक्तियों के नाम पर 23 पॉलिसी हासिल करने में कामयाबी हासिल की थी और झूठे दस्तावेजों के जरिए उन्हें जीवित दिखाया गया था।

उन्होंने कहा कि बेहरा फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र का उपयोग कर धन राशि का दावा करने से पहले निर्धारित अवधि के लिए अपनी जेब से प्रत्येक पॉलिसी के लिए प्रीमियम राशि का भुगतान करता था। बेहरा खुर्दा में एलआईसी शाखा कार्यालय में नामांकित व्यक्तियों के पक्ष में धन राशि के दावों को लागू करता था और उन 23 पॉलिसी के नाम पर वित्तीय लाभ उठाने का प्रयास करता था।

बेहरा के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओें के तहत मामला दर्ज किया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 208 रनों का टारगेट, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 34वें मुकाबले में गुजरात टाइटंस को हराकर जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

BAN vs PAK Test Series 2026 Schedule: बांग्लादेश और पाकिस्तान के बीच टेस्ट सीरीज का शेड्यूल जारी, जानें कब और कहां खेले जाएंगे मुकाबले

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Live Score Update: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट