देश की खबरें | एलजी ने दिल्ली के मुख्य सचिव को मोंटेनेग्रो दूतावास में पेयजल समस्या दूर करने का निर्देश दिया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उपराज्यपाल वी.के. सक्सेना ने शुक्रवार को मोंटेनेग्रो के वाणिज्य दूतावास को स्वच्छ जल की आपूर्ति सुनिश्चित करने को लेकर दिल्ली के मुख्य सचिव को निर्देश दिये।

नयी दिल्ली, पांच अगस्त उपराज्यपाल वी.के. सक्सेना ने शुक्रवार को मोंटेनेग्रो के वाणिज्य दूतावास को स्वच्छ जल की आपूर्ति सुनिश्चित करने को लेकर दिल्ली के मुख्य सचिव को निर्देश दिये।

उन्होंने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को ऐसे मामलों को हल करने की सलाह भी दी, जो दुनिया में देश की छवि को प्रभावित करते हैं।

उपराज्यपाल ने कहा, ‘‘ मोंटेनेग्रो के वाणिज्य दूतावास से दिल्ली जल बोर्ड द्वारा पानी की आपूर्ति नहीं होने, टैंकरों की अनुपलब्धता और गंदा पानी आने के बारे में शिकायत मिली। मुख्य सचिव को इस मुद्दे को तुरंत हल करने का निर्देश दिया। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को ऐसे मामलों के समाधान की सलाह दी, जो विश्व स्तर पर भारत की छवि को प्रभावित करते हैं।’’

भारत में मोंटेनेग्रो के मानद महावाणिज्य दूत डॉ जेनिस डी. ने दो दिन से पानी की आपूर्ति नहीं होने और दिल्ली जल बोर्ड के पानी के टैंकर भी उपलब्ध नहीं होने के बारे में उपराज्यपाल को पत्र के माध्यम से सूचित किया था।

उपराज्यपाल कार्यालय के सूत्रों ने बताया कि सक्सेना ने राजधानी में विभिन्न राजनयिक मिशन में पेयजल और पानी टैंकर की अनुपलब्धता, गंदे पानी की आपूर्ति और सीवेज प्रबंधन से जुड़ी दिक्कतों को लेकर चिंता जताई।

सूत्रों ने बताया कि उपराज्यपाल कार्यालय को इस संबंध में विभिन्न राजनयिक मिशन से शिकायतें एवं अनुरोध प्राप्त हो रहे हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now