एजेंसी न्यूज

COVID-19 Update: देश में कोरोना के 12,516 नए मामले, 501 की मौत, 267 दिन बाद एक्टिव मरीजों की संख्या हुई सबसे कम

भारत में एक दिन में कोविड-19 के 12,516 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3,44,14,186 हो गई. वहीं, उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर 1,37,416 हुई, जो 267 में सबसे कम है.

COVID-19 Update: देश में कोरोना के 12,516 नए मामले, 501 की मौत, 267 दिन बाद एक्टिव मरीजों की संख्या हुई सबसे कम
कोरोना की जांच करवाता शख्स (Photo Credits: ANI/File Photo)

नयी दिल्ली, 12 नवंबर : भारत में एक दिन में कोविड-19 के 12,516 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3,44,14,186 हो गई. वहीं, उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर 1,37,416 हुई, जो 267 में सबसे कम है. केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से शुक्रवार सुबह आठ बजे जारी किए गए अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, संक्रमण से 501 और लोगों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 4,62,690 हो गई.

देश में लगातार 35 दिन से कोविड-19 के दैनिक मामले 20 हजार से कम हैं और 138 दिन से 50 हजार से कम दैनिक मामले सामने आ रहे हैं. उपचाराधीन मरीजों की संख्या भी घटकर 1,37,416 हो गई है, जो कुल मामलों का 0.40 प्रतिशत है. यह दर मार्च 2020 के बाद से सबसे कम है. पिछले 24 घंटे में उपचाराधीन मरीजों की संख्या में 1,140 की कमी दर्ज की गई है. मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर 98.26 प्रतिशत है, जो मार्च 2020 के बाद से सर्वाधिक है. यह भी पढ़ें: COVID-19 Vaccination Update: मनसुख मंडाविया ने कहा- देश में 12 करोड़ से लोगों को दी जानी है कोविड की दूसरी खुराक

देश में पिछले साल सात अगस्त को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख और पांच सितंबर को 40 लाख से अधिक हो गई थी. वहीं, संक्रमण के कुल मामले 16 सितंबर को 50 लाख, 28 सितंबर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख और 20 नवंबर को 90 लाख के पार चले गए थे. देश में 19 दिसंबर को ये मामले एक करोड़ के पार, इस साल चार मई को दो करोड़ के पार और 23 जून को तीन करोड़ के पार चले गए थे.

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 12, 2021 10:31 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).