एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | भारत में एक दिन में कोविड-19 के 75 हजार से कम नए मामले, मरीजों के ठीक होने की दर हुई 83.01 प्रतिशत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारत में करीब एक महीने बाद मंगलवार को कोविड-19 के एक दिन में 75 हजार से कम नए मामले सामने आए और एक हजार से कम लोगों की मौत हुई है। वहीं, संक्रमण मुक्त होने वाले लोगों की कुल संख्या भी 51 लाख से अधिक हो गई है।

देश की खबरें | भारत में एक दिन में कोविड-19 के 75 हजार से कम नए मामले, मरीजों के ठीक होने की दर हुई 83.01 प्रतिशत
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 29 सितम्बर भारत में करीब एक महीने बाद मंगलवार को कोविड-19 के एक दिन में 75 हजार से कम नए मामले सामने आए और एक हजार से कम लोगों की मौत हुई है। वहीं, संक्रमण मुक्त होने वाले लोगों की कुल संख्या भी 51 लाख से अधिक हो गई है।

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से सुबह आठ बजे जारी किए गए अद्यतन आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटे में 70,589 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमण के मामले बढ़कर 61,45,291 हो गए। वहीं 776 और लोगों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 96,318 हो गई।

यह भी पढ़े | ‘आत्मनिर्भर’ यूपी के लिए योगी सरकार का बड़ा कदम, बुंदेलखंड में बनेगा विशाल ड्रग पार्क- चीन को लगेगा झटका.

आंकड़ों के अनुसार संक्रमण से मुक्त होने वाले लोगों की कुल संख्या  51,01,397 हो गई है। इसी के साथ देश में मरीजों के ठीक होने की दर बढ़कर 83.01 प्रतिशत हो गई।

उसके अनुसार देश में अभी 9,47,576 मरीजों का कोरोना वायरस का इलाज जारी है, जो कुल मामलों का 15.42 प्रतिशत है। देश में कोरोना वायरस से मृत्यु दर 1.57 प्रतिशत है।

यह भी पढ़े | Surgical Strike: कब, क्यों और कैसे होता है सर्जिकल स्ट्राइक? जानें दुनिया के छह बड़े सर्जिकल स्ट्राइकों की कहानीं.

भारत में कोविड-19 के मामले सात अगस्त को 20 लाख के पार, 23 अगस्त को 30 लाख के पार, पांच सितम्बर को 40 लाख, 16 सितम्बर को 50 लाख के पार और 28 सितम्बर को 60 लाख के पार चले गए थे।

भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के अनुसार देश में 28 सितम्बर तक कुल 7,31,10,041 नमूनों की जांच की गई, इनमें से 11,42,811 नमूनों की जांच सोमवार को की गई।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 29, 2020 11:17 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).