एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | उत्तर प्रदेश के बलरामपुर में तेंदुए ने छह वर्षीय बच्चे को मार डाला

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश के बलरामपुर जिले के सोहेलवा वन्य क्षेत्र के लाल नगर सिपहिया गांव में एक तेंदुआ छह वर्षीय एक बच्चे को उठा ले गया, जिसका शव करीब घंटे भर बाद एक गन्ने के खेत में मिला है। वन विभाग के एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।

देश की खबरें | उत्तर प्रदेश के बलरामपुर में तेंदुए ने छह वर्षीय बच्चे को मार डाला

बलरामपुर (उप्र) 12 नवंबर उत्तर प्रदेश के बलरामपुर जिले के सोहेलवा वन्य क्षेत्र के लाल नगर सिपहिया गांव में एक तेंदुआ छह वर्षीय एक बच्चे को उठा ले गया, जिसका शव करीब घंटे भर बाद एक गन्ने के खेत में मिला है। वन विभाग के एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।

बलरामपुर के जिलाधिकारी ने तेंदुए को पकड़ने के निर्देश दे दिए हैं।

वन विभाग के सूत्रों ने रविवार को बताया कि गांव में शनिवार की शाम सूरज वर्मा का बेटा अरुण (छह) अपनी मां को खोजता हुआ अपने घर के पीछे खेत में चला गया। इसी बीच, एक तेंदुए ने अरुण का जबड़े से पकड़ लिया और भागा गया।

वन अधिकारियों ने बताया कि अरुण की चीख सुनकर ग्रामीणों ने उसका पीछा किया लेकिन तब तक तेंदुआ गन्ने की खेत में गायब हो गया और करीब एक घंटे बाद ग्रामीणों को अरुण का शव गन्ने के खेत में मिला।

घटना की जानकारी मिलने पर प्रभागीय वन अधिकारी (डीएफओ) डॉक्टर सैम मारन एम ने घटनास्थल का दौरा कर हालात का जायजा लिया और उन्होंने कहा कि तेंदुए की तलाश के लिए दो टीमें लगाई गई हैं।

जिलाधिकारी अरविंद कुमार सिंह ने शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है और रिपोर्ट मिलते ही मृतक के परिजनों को आर्थिक सहायता दी जाएगी।

एक सप्ताह पहले भी इसी गांव से तेंदुआ तीन वर्षीय बच्ची नंदनी को उठा ले गया था, जिसका क्षत-विक्षत शव पांच दिन बाद गन्ने के खेत में मिला था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 12, 2023 02:12 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).