Leopard Entered IND From PAK: पाकिस्तान से भारत में घुसा तेंदुआ, सांबा जिले में अलर्ट जारी, देखिए CCTV वीडियो

एक तेंदुए के पाकिस्तान से भारत में घुसने के बाद जम्मू-कश्मीर में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर स्थित रामगढ़ सेक्टर में चेतावनी जारी की गई है. पुलिस के एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी.

तेंदआ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: Pixabay)

सांबा (जम्मू-कश्मीर), 19 मार्च : एक तेंदुए के पाकिस्तान से भारत में घुसने के बाद जम्मू-कश्मीर में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर स्थित रामगढ़ सेक्टर में चेतावनी जारी की गई है. पुलिस के एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी. तेंदुआ शुक्रवार-शनिवार की दरमियानी रात सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) की चौकी के पास बाड़े को पार करके पाकिस्तान से भारत में प्रवेश करते समय सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गया.

बीएसएफ की संबंधित इकाई से सूचना प्राप्त होने के बाद सीमा पर स्थित सभी पुलिस चौकियों को अलर्ट कर दिया गया है. अधिकारी ने बताया कि उन सभी से क्षेत्र में तेंदुआ की उपस्थिति के बारे में आम लोगों को सूचित करने और बाहर निकलते वक्त, खास तौर पर रात में, सावधानी बरतने को कहा गया है. यह भी पढ़ें : लोकतंत्र में उन लोगों के लिए कोई जगह नहीं, जो इसमें विश्वास नहीं रखते : नड्डा

उन्होंने कहा कि वन्यजीव संरक्षण विभाग को भी इसकी सूचना दी गई है और तेंदुआ को पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है. अधिकारी ने बताया कि स्थानीय लोगों की सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस तत्काल बीएसएफ की चौकी के पास स्थित केसो, बरोटा, लागवाल, पाखड़ी और अन्य गांवों में पहुंची.

Share Now

संबंधित खबरें

England vs Sri Lanka, 3rd ODI Match Scorecard: रावलपिंडी में इंग्लैंड ने श्रीलंका के सामने रखा 430 रनों का विशाल लक्ष्य, हैरी ब्रूक ने जड़ा दोहरा शतक; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

England vs Sri Lanka, 3rd ODI Tri-Series Match Live Score Update: रावलपिंडी में इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है त्रिकोणीय सीरीज का अहम मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? रावलपिंडी में इंग्लैंड बनाम श्रीलंका के बीच तीसरे वनडे मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

England vs Sri Lanka, 3rd ODI Match Live Toss And Scorecard: रावलपिंडी में श्रीलंका के कप्तान कुसल मेंडिस ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड