देश की खबरें | मेरठ में तेंदुए का शावक मिला, तेंदुए की तलाश जारी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. प्रभागीय वन अधिकारी (डीएफओ) राजेश कुमार ने रविवार को बताया कि शनिवार रात करीब आठ बजे किठौर क्षेत्र के भगवानपुर के जंगल में ग्रामीण भूरे को गन्ने के खेत में कटाई के दौरान तेंदुए का शावक दिखाई दिया।

प्रभागीय वन अधिकारी (डीएफओ) राजेश कुमार ने रविवार को बताया कि शनिवार रात करीब आठ बजे किठौर क्षेत्र के भगवानपुर के जंगल में ग्रामीण भूरे को गन्ने के खेत में कटाई के दौरान तेंदुए का शावक दिखाई दिया।

सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और शावक को कब्जे में लिया। शावक मादा है और उसकी उम्र लगभग एक माह है। डीएफओ के अनुसार जहां शावक मिला है वहां आसपास के क्षेत्र में मादा तेंदुए के भी पैरों के निशान मिले हैं।

कुमार ने बताया कि आज सुबह से ही वन विभाग की टीमें गठित कर तेंदुए की खोजबीन की जा रही है।

उन्होंने बताया कि वन्य जीव विशेषज्ञों की सलाह पर तेंदुए के शावक को उसकी मां से मिलाये जाने का प्रयास वन विभाग की टीमें कर रही हैं। इसके साथ ही वन विभाग द्वारा ग्रामीणों के साथ बैठक कर ग्रामीणों एवं वन्य जीवों की सुरक्षा के लिए जन जागरूकता पर जोर दिया गया है।

जानकारों का कहना है कि बच्चा ना मिलने की परिस्थिति में मां खूंखार हो जाती है, जिससे वह किसी पर भी हमला कर सकती है। इस वजह से उसे बच्चा मिलना जरूरी है। वह गंध सूंघते हुए अपने बच्चे तक पहुंच जायेगी।

उल्लेखनीय है कि मेरठ जिले में लगातार तेंदुए मिल रहे हैं। पांच माह पहले भी एक तेंदुए को वन विभाग ने पिंजरे में कैद किया था। एक माह पहले एक तेंदुआ मेरठ के पल्लवपुरम इलाके में मकान में घुस आया था, जिसको वन विभाग की टीम कई घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद पकड़ने में कामयाब हो सकी थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Toss Winner Prediction: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम के पक्ष में जा सकता है टॉस

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Scorecard: इकाना स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स ने गुजरात टाइटंस के सामने रखा 165 रनों का टारगेट, एडेन मार्करम ने खेली शानदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Stats And Preview: मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु मुकाबले के बीच आज होगा रोमांचक मुकाबला, आज के मैच में बन सकते हैं ये अनोखे रिकॉर्ड