देश की खबरें | लेह में एलएएचडीसी चुनाव में 65.07 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. लद्दाख स्वायत्त पर्वतीय विकास परिषद (एलएएचडीसी) चुनाव में बृहस्पतिवार को लेह में 65.07 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया जो शांतिपूर्ण सम्पन्न हुआ। यह जानकारी एक अधिकारी ने दी।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

लेह, 22 अक्टूबर लद्दाख स्वायत्त पर्वतीय विकास परिषद (एलएएचडीसी) चुनाव में बृहस्पतिवार को लेह में 65.07 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया जो शांतिपूर्ण सम्पन्न हुआ। यह जानकारी एक अधिकारी ने दी।

अधिकारी ने बताया कि छठा लद्दाख स्वायत्त पर्वतीय विकास परिषद-लेह चुनाव पूरे जिले में हुआ। जानकारी के अनुसार, कुल 65.07 प्रतिशत मतदाताओं ने चुनाव में खड़े 94 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करने के लिए अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

यह भी पढ़े | AAP नेता संजय सिंह ने योगी सरकार पर जातीय हिंसा का षड्यंत्र रचने का लगाया आरोप, पीएम मोदी से की शिकायत.

अधिकारी ने बताया कि रिपोर्ट के अनुसार, यह अस्थायी मतदान प्रतिशत है और मतों की गिनती 26 अक्टूबर को होनी है।

लेह जिले के छठे पर्वतीय परिषद की 26 सीटों के लिए भाजपा, कांग्रेस, आप के साथ ही 23 निर्दलीय उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं।

यह भी पढ़े | CBSE ने डिजिटल दस्तावेजों को सुरक्षित रखने के लिए लॉन्च किया Facial Recognition System.

अधिकारी ने बताया कि मतदान सुबह आठ बजे शुरू हुआ और सभी मतदान केंद्रों पर अच्छा मतदान प्रतिशत दर्ज किया गया। अधिकारी ने बताया कि अच्छी संख्या में महिलाएं एवं युवा मतदान करने के लिए आये।

उन्होंने कहा कि कोविड-19 के प्रसार को रोकने के लिए प्रत्येक मतदान केंद्र पर भी एहतियाती उपाय अपनाये गए जिसमें मास्क लगाना, सेनेटाइजर का इस्तेमाल, एकदूसरे से दूरी बनाये रखने का नियम शामिल था।

45,025 महिलाओं सहित 89,776 मतदाता 26 निर्वाचन क्षेत्रों मे फैले 294 मतदान केंद्रों पर मतदान करने के हकदार थे। 94 उम्मीदवारों में से भाजपा और कांग्रेस के 26-26 उम्मीदवार शामिल हैं।

कांग्रेस और भाजपा के अलावा, आम आदमी पार्टी (आप) भी 19 उम्मीदवारों को मैदान में उतारकर यहां पहली बार अपनी किस्मत आजमा रही है, जबकि बाकी 23 उम्मीदवार निर्दलीय हैं। नेशनल कॉन्फ्रेंस और पीपल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) सहित क्षेत्रीय दलों ने चुनाव से दूर रहने फैसला किया है।

चुनाव प्रक्रिया 30 अक्टूबर तक पूरी होने की उम्मीद है। एलएएचडीसी- लेह में कुल 30 सीटें हैं और चार पार्षद सरकार द्वारा नामित होते हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान